Himachal: शिक्षा मंत्री बोले- सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों को मेरिट पर मिलेगी नियुक्ति, तबादले होंगे
147 संचालित सरकारी सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का बयान आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नई नियुक्तियों के बावजूद कुछ सेवारत शिक्षकों की सीबीएसई स्कूलों में सेवाएं जारी रहेंगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब कमेटी ने आवश्यकता अनुसार कुछ शिक्षकों को पुराने स्कूलों में ही रखने का प्रस्ताव तैयार कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि विभाग में रिक्तियां बहुत हैं, सभी को एडजस्ट किया जाएगा। इस मामले को कैबिनेट बैठक में लाया जा सकता है। गुरुवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत में रोहित ठाकुर ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में मेरिट के आधार पर सेवारत शिक्षकों को नियुक्ति देने का शिक्षा विभाग ने पक्ष रखा है। सीबीएसई स्कूलों में प्रिंसिपलों को भी जल्द तैनाती दी जाएगी। पहले से तैनात शिक्षकों के तबादलों पर मंत्री ने कहा कि अगर सीबीएसई स्कूलों में भी जरूरत होगी तो वहां भी उन शिक्षकों को रखा जाएगा। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त शिक्षक भी रखे जाएंगे। पहली प्राथमिकता सीबीएसई स्कूलों के लिए चयनित शिक्षकों को तैनाती देने की रहेगी।
अंतिम फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जाएगा
शिक्षक संगठनों के विरोध के बीच सरकार पर दबाव
सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती शिक्षकों की नाराजगी को लेकर है। कई शिक्षक संगठन मेरिट आधारित तैनाती का विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इससे बड़ी संख्या में शिक्षकों को दूरदराज और कठिन क्षेत्रों में स्थानांतरित होना पड़ सकता है। हालांकि, समिति ने अपनी रिपोर्ट में कानूनी पक्ष को प्राथमिकता देते हुए कहा है कि यदि सीबीएसई स्कूलों के लिए बनाई गई सब-कैडर व्यवस्था के अनुरूप नियुक्तियां नहीं की गईं तो मामला फिर से न्यायालय पहुंच सकता है। ऐसे में भविष्य के कानूनी विवादों से बचने के लिए मेरिट आधारित तैनाती सबसे उपयुक्त विकल्प होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.