फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Royal Spur apples make a strong entry, a 20 kg box sells for Rs 3700

Shimla News: रॉयल स्पर सेब की धमाकेदार एंट्री, 20 किलो का बॉक्स 3700 रुपये में बिका

Sun, 12 Jul 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Royal Spur apples make a strong entry, a 20 kg box sells for Rs 3700
रॉयल की धमाकेदार एंट्री , 3700 रुपए में बिका फुल बॉक्स
भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब और नाशपाती की आमद बढ़ी, 8000 पेटियां पहुंचीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भट्ठाकुफर फल मंडी में इस सीजन पहली बार रॉयल स्पर किस्म का सेब पहुंच गया है। पहले ही दिन इस किस्म के सेब को शानदार दाम मिले। मंडी में 20 किलो का एक बॉक्स 3700 रुपये में बिका, जिससे बागवानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।
फल मंडी के आढ़तियों ने बताया कि इस सीजन रविवार को पहली बार रॉयल स्पर किस्म का सेब मंडी पहुंचा। फिलहाल करसोग और आनी क्षेत्र से इसकी आवक शुरू हुई है। बाहरी राज्यों से अच्छी मांग मिलने के कारण बागवानों को बेहतर कीमत मिल रही है। आढ़तियों के अनुसार प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम साफ होने से मंडी में फलों की आवक बढ़ गई है। रविवार को मंडी में सेब और नाशपाती के करीब छह हजार से आठ हजार बॉक्स पहुंचे, जबकि बारिश से पहले प्रतिदिन चार हजार से पांच हजार बॉक्स ही आ रहे थे। मौसम अनुकूल रहने पर आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंडी में टाइडमैन किस्म के सेब का 20 किलो का बॉक्स 2500 रुपये, गाला किस्म का बॉक्स 3500 रुपये और नाशपाती का बॉक्स भी अधिकतम 3700 रुपये तक बिका। आढ़तियों का कहना है कि सीजन अब रफ्तार पकड़ चुका है और फलों की खेप महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई बड़े बाजारों में भेजी जा रही है। आढ़तियों के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में सेब का उत्पादन सामान्य से कम रहने का अनुमान है। ऐसे में पूरे सीजन बागवानों को अच्छे दाम मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह देरी से पहुंचा रॉयल स्पर
इस वर्ष रॉयल स्पर किस्म का सेब पिछले साल की तुलना में करीब एक सप्ताह देरी से मंडी पहुंचा है। वर्ष 2025 में इस किस्म की पहली खेप छह जुलाई को मंडी में आई थी। हालांकि तब भी 20 किलो के एक बॉक्स को 3700 रुपये का भाव मिला था।

पीआरजे कंपनी के आढ़ती अंशुमन ने बताया कि रविवार को इस सीजन पहली बार रॉयल स्पर किस्म का सेब मंडी पहुंचा। 20 किलो का एक बॉक्स 3700 रुपये तक बिका है। अभी करसोग और आनी क्षेत्र से इस किस्म की आवक शुरू हुई है। आने वाले दिनों में मंडी में इसकी आपूर्ति और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed