सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ruckus in HP Congress after allegations by former CPS Neeraj Bharti, disciplinary committee meeting today

HP Congress: पूर्व सीपीएस नीरज भारती के आरोपों के बाद कांग्रेस में घमासान, अनुशासन समिति की बैठक कल

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/कांगड़ा।। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Ruckus in HP Congress after allegations by former CPS Neeraj Bharti, disciplinary committee meeting today
पूर्व सीपीएस नीरज भारती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) नीरज भारती के आरोपों के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की बैठक 9 जून को शिमला में होगी। इसमें नीरज भारती के मामले में कार्रवाई पर फैसला होने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान में बताए गए नियमों के तहत ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिंटा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस आलाकमान पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया। जिंटा ने कहा कि कांग्रेस अनुशासित संगठन है और यदि किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो उसे पार्टी के उचित मंच पर उठाया जाना चाहिए।

Trending Videos

उन्होंने पूर्व उपाध्यक्ष नीरज भारती का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई शिकायत थी तो उसे संगठन के समक्ष रखना चाहिए था। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की बैठक 9 जून को दोपहर दो बजे राजीव भवन में होगी, जिसमें इस मामले सहित पार्टी अनुशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस महासचिव (फ्रंटल संगठन) हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि वोट चोरी और प्रलोभन की राजनीति भाजपा की विशेषता है। भाजपा नेता कांग्रेस के लोगों को भी प्रलोभन देने का प्रयास करते हैं। कांग्रेसजनों को इन लोगों से बचना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा और यशपाल तनैईक भी मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नीरज भारती को ब्लाॅक की सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है, क्योंकि यह उनके क्षेत्राधिकार में आता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी की अनुशासन समिति के सुझाव पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : अनुराग

सोमवार को बैजनाथ में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा और स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर नीरज भारती के बयानों को निराधार और गैर-सांविधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसी अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि नीरज भारती को पार्टी ने पूर्व में मान-सम्मान से सीपीएस जैसे पद पर बिठाया। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आलाकमान ने उनकी बेदाग छवि के कारण प्रदेश का मुखिया बनाया है। यदि नीरज भारती को कोई समस्या थी तो उन्हें पार्टी के मंच पर या दिल्ली में आलाकमान के सामने अपनी बात रखनी चाहिए थी, न कि सार्वजनिक रूप से ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि हाल ही में कांगड़ा में हुई संगठनात्मक बैठक में राहुल गांधी ने भी कड़ा संदेश देते हुए अनुशासन को प्राथमिकता देने को कहा था। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर दिए जा रहे बयानों से साफ प्रतीत होता है कि वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। नीरज अकसर अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं, जिसके कारण उन पर पूर्व में कई मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी बयानबाजी से वे तुरंत बाज आएं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा, विकास राणा, महिंद्र सिंह और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय बोले, कल चंडीगढ़ में कराऊंगा डोप टेस्ट

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा बुधवार को चंडीगढ़ की किसी मान्यता प्राप्त लैब में अपना डोप टेस्ट करवाने जा रहे हैं। सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में अजय वर्मा ने नीरज भारती को चुनौती देते हुए कहा कि वह जिस लैब का नाम लेंगे, वहीं टेस्ट करवाया जाएगा, बशर्ते वह लैब सरकारी तौर पर मान्यता प्राप्त हो। अजय वर्मा ने नीरज भारती को मर्यादा में रहकर बयानबाजी करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह पूरे कांगड़ा क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह भी अपने कार्यकाल के दौरान अपने चहेतों को विभिन्न पदों पर नियुक्त करते थे। उन्होंने कहा कि यदि नीरज भारती उनके इस पद की आलोचना कर रहे हैं, तो वास्तव में वह पूरे कांगड़ा क्षेत्र का अपमान कर रहे हैं। अजय वर्मा ने स्पष्ट किया कि निगम के किसी भी कर्मचारी की सेलरी या पेंशन आज तक लंबित नहीं है। निगम का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed