{"_id":"6a85773669c09ea6be09b76e","slug":"sandipani-bhardwaj-stated-that-there-are-more-than-five-factions-within-the-congress-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: संदीपनी भारद्वाज बोले- कांग्रेस में पांच से ज्यादा गुट, कांग्रेस भवन से लेकर खंड-खंड तक बंटी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: संदीपनी भारद्वाज बोले- कांग्रेस में पांच से ज्यादा गुट, कांग्रेस भवन से लेकर खंड-खंड तक बंटी पार्टी
Wed, 19 Aug 2026 02:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:58 PM IST
सार
संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस आज एक राजनीतिक दल कम और पांच से अधिक गुटों का समूह ज्यादा बनकर रह गई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस आज एक राजनीतिक दल कम और पांच से अधिक गुटों का समूह ज्यादा बनकर रह गई है। कांग्रेस भवन से लेकर प्रदेश, जिला और खंड स्तर तक पार्टी खंड-खंड में विभाजित दिखाई दे रही है। कांग्रेस नेताओं का अधिकांश समय जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय एक-दूसरे को नीचा दिखाने, टिकट की दावेदारी कमजोर करने और अपने-अपने राजनीतिक गुट को मजबूत करने में बीत रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और विधायक कुलदीप सिंह राठौर को लेकर सामने आई बयानबाजी ने कांग्रेस के अंदर चल रही राजनीतिक लड़ाई को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है। पहले यह गुटबाजी बंद कमरों और कांग्रेस भवन तक सीमित रहती थी, लेकिन अब कांग्रेस नेता सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां संगठन सर्वोपरि है। कांग्रेस नेताओं को भाजपा पर टिप्पणी करने से पहले अपनी पार्टी की स्थिति देखनी चाहिए।
विज्ञापन