फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI's massive rally at HPU; loud slogan-shouting outside the VC's office—watch the report.

Shimla: एचपीयू में एसएफआई महारैली में जमकर हंगामा, वीसी कार्यालय का घेराव करने से रोकने पर जमकर धक्कामुक्की

Wed, 19 Aug 2026 12:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 12:32 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और भर्ती प्रक्रिया के विरोध में एसएफआई की महारैली बुधवार को वीसी कार्यालय पहुंचते ही प्रदर्शन में बदल गई।  प्रदर्शन के बीच वीसी कार्यालय में प्रवेश रोक दिया गया। इससे माहाैल तनावपूर्ण हो गया। कार्यकर्ताओं ने परिसर में घुसने की कोशिश की और पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करती रही। 

विज्ञापन
SFI's massive rally at HPU; loud slogan-shouting outside the VC's office—watch the report.
एचपीयू में एसएफआई का प्रदर्शन्, जमकर धक्कामुक्की। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और भर्ती प्रक्रिया के विरोध में एसएफआई की महारैली बुधवार को वीसी कार्यालय पहुंचते ही प्रदर्शन में बदल गई। बॉयज हॉस्टल से निकली रैली समरहिल चौक होते हुए वीसी कार्यालय पहुंची। इसके बाद छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के बीच वीसी कार्यालय में प्रवेश रोक दिया गया। इससे माहाैल तनावपूर्ण हो गया। कार्यकर्ताओं ने परिसर में घुसने की कोशिश की और पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करती रही। इसी बची  एसएफआई कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर धक्कामुक्की हुई।

विज्ञापन



एसएफआई कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक माहाैल तनावपूर्ण बना रहा। विद्यार्थियों ने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग उठाई। इसके साथ कथित फर्जी प्रोफेसर भर्ती की स्वतंत्र जांच और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग भी रखी गई। महारैली के बाद वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी रहने से विश्वविद्यालय में विरोध का माहौल बना रहा। एसएफआई ने कहा कि केवल आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा। कुलपति को विद्यार्थियों के बीच आकर उनकी मांगें सुननी होंगी। इसके बाद ही आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed