{"_id":"6a8557de594ca633cb0ea499","slug":"video-central-government-pensioners-staged-a-protest-in-shimla-over-their-demands-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिमला में केंद्र सरकार के पेंशनरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिमला में केंद्र सरकार के पेंशनरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, 1
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:44 PM IST
Link Copied
नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को शिमला में केंद्र सरकार के पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने पेंशन वैलिडेशन एक्ट-2025 के खिलाफ रोष जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेंशनरों से जुड़े मुद्दों को जल्द हल करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर जगमोहन ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर पेंशनरों की मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लेकर आंदोलन को अब और तेज किया जाएगा। कहा कि 18, 19 और 20 सितंबर को देशभर में 72 घंटे का प्रदर्शन किया जाएगा। शिमला में भी प्रदर्शन किया जाएगा । इसके बाद भी केंद्र सरकार ने मांगों को नहीं माना तो संसद का घेराव किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।