फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Health check-up of sanitation workers in New Shimla

Shimla News: न्यू शिमला में जांचा सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य

Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of sanitation workers in New Shimla
शिमला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और नगर निगम शिमला ने न्यू शिमला में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 121 सफाई मित्रों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें कनलोग, छोटा शिमला, कंगनाधार, कसुम्पटी, विकासनगर और पंथाघाटी वार्डों के कर्मचारी शामिल थे। शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन सहित कई आवश्यक जांचें की गईं। टीबी, हेपेटाइटिस और यकृत संबंधी बीमारियों की स्क्रीनिंग भी की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में दो डॉक्टर और 11 आशा कार्यकर्ता शामिल थे। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर पार्षद निशा ठाकुर, आशा शर्मा, रचना भारद्वाज समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed