फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Achievements should not be limited to government reports only: Palarasu

उपलब्धियां केवल सरकारी रिपोर्टों तक न रहें सीमित : पालरासू

Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Achievements should not be limited to government reports only: Palarasu
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की एचपी-शिवा परियोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बागवानी विभाग ने फील्ड गतिविधियां तेज कर दी हैं। परियोजना का लक्ष्य किसानों तक इसका वास्तविक लाभ पहुंचाना है। टीम किसानों के खेतों में पौधारोपण सहित विभिन्न कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी कर रही हैं। बागवानी सचिव सी पालरासू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागवानी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम किसान तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि परियोजना की उपलब्धियां केवल सरकारी रिपोर्टों तक सीमित न रहें। परियोजना निदेशक समीर सिंह राणा ने बताया कि विभाग की टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है। उन्होंने स्वयं पिछले तीन दिनों से कांगड़ा और बिलासपुर जिलों में पौधारोपण कार्यों का निरीक्षण किया है। एचपी-शिवा परियोजना का उद्देश्य टिकाऊ और आर्थिक रूप से लाभकारी फल बगीचे विकसित कर किसानों की आय बढ़ाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article