फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Piles of garbage at Dhali vegetable market are hindering construction work.

Shimla News: ढली सब्जी मंडी में कचरे ढेर बन रहे निर्माण कार्य में बाधा

Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage at Dhali vegetable market are hindering construction work.
राज्य कृषि विपणन बोर्ड से सफाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में सब्जियों के कचरे के कारण निर्माण एवं विस्तार का काम प्रभावित हो रहा है। मंडी में निर्माण कार्य कर रही पीके कंस्ट्रक्शन शिमला प्राइवेट लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचपीएसएएमबी) को पत्र भेजकर मंडी परिसर में जमा सब्जी कचरे को तत्काल हटाने की मांग की है। कंपनी ने बोर्ड को भेजे पत्र में कहा है कि कार्यस्थल के सामने लगातार सब्जी का कचरा डाला जा रहा है। इससे वहां गंदगी फैल रही है और निर्माण कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मजदूरों ने काम करने से इन्कार कर दिया है। कंपनी ने बोर्ड से तत्काल सब्जी का कचरा हटाने का आग्रह किया है। कंपनी ने एचपीएसएएमबी बोर्ड के साथ पत्र की एक प्रति कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) शिमला एवं किन्नौर, ढली के सचिव को भी भेजी है। वहीं एचपीएसएएमबी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। मंडी की साफ-सफाई का कार्य एपीएमसी देखता है। वहीं एपीएमसी के अध्यक्ष देवानंद वर्मा ने कहा कि उन्हें भी इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article