फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tax bills will be issued to city residents by September 15.

Shimla News: शहरवासियों को 15 सितंबर तक जारी होंगे टैक्स बिल

Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tax bills will be issued to city residents by September 15.
शहर में अभी तक महज 4,864 भवन मालिकों को ही मिले हैं बिल, बाकी काट रहे हैं नगर निगम दफ्तर के चक्कर
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल के लिए अब नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भवन मालिकों को बिल जारी करने में हो रही देरी पर नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। 15 सितंबर से पहले सभी भवन मालिकों को बिल जारी करने के निर्देश दिए हैं।


इसके लिए टैक्स शाखा में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिरिक्त आयुक्त को रोजाना जारी किए जा रहे टैक्स बिलों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने मंगलवार को टैक्स शाखा के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पूछा कि लोगों को बिल के लिए दफ्तर क्यों आना पड़ रहा है। अब तक जारी किए गए बिलों को लेकर भी कर्मचारियों से रिपोर्ट ली गई। कर्मचारियों ने बताया कि अब तक 4,864 भवन मालिकों को टैक्स के बिल जारी हो चुके हैं। शहर में कुल 33 हजार से अधिक भवन मालिक हैं। इन्हें भी बिल जारी किए जा रहे हैं। आयुक्त ने बिल जारी करने में हो रही देरी का कारण पूछा। कर्मचारियों ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण भी बिल जारी करने में देरी हो रही है। इसके अलावा कई लोग दफ्तर पहुंचकर ही बिल ले रहे हैं। इससे काम प्रभावित हो रहा है। आयुक्त ने कहा कि बिल जारी करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाएगा। सभी भवन मालिकों को 15 सितंबर तक हर हाल में बिल जारी हो जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article