{"_id":"6a84729ae52ecb6e8c0e4cbf","slug":"debris-falls-on-kalka-shimla-track-four-trains-cancelled-shimla-news-c-19-sml1002-771940-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कालका-शिमला ट्रैक पर गिरा मलबा, चार ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कालका-शिमला ट्रैक पर गिरा मलबा, चार ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारादेवी, कोटी और गुम्मन में दिक्कत
तारादेवी में ट्रेन के आगे आया मलबा, चालक ने अचानक लगाए ब्रेक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर तारादेवी, कोटी और गुम्मन के पास बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा आ गया। तारादेवी के पास कालका से शिमला आ रही ट्रेन के आगे मलबा आने से चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। गनीमत रही कि समय रहते ब्रेक लगाने से इंजन को कोई नुकसान नहीं हुआ।
बारिश के कारण ट्रैक पर मलबा और अधिक मात्रा में पानी आने से रेलवे बोर्ड ने चार ट्रेनों को रद्द कर दिया। इनमें से दो ट्रेनों को तारादेवी और कोटी में रद्द किया गया, जबकि यात्रियों को बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
बारिश के बीच कर्मचारी ट्रैक से मलबा हटाते हुए दिखाई दिए। पहाड़ी से अधिक मात्रा में मलबा आने के कारण इसे हटाने के लिए जेसीबी की मदद भी लेनी पड़ी। वहीं गुम्मन रेलवे स्टेशन के पास भी पहाड़ी से काफी मात्रा में मलबा और पानी ट्रैक पर आ गया। रेलवे बोर्ड के अनुसार, कालका से शिमला आ रही हिमालयन क्वीन 52455 को तारादेवी और शिमला से कालका जा रही एक्सप्रेस 52458 को कोटी में रद्द कर दिया गया। इसके अलावा शिमला-कालका एक्सप्रेस 52454 और हिमालयन क्वीन 52456 को शिमला में रद्द किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि बारिश के कारण ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। ट्रैक को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
आज यह ट्रेनें नहीं चलेंगी
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को पहाड़ी से आए मलबे के कारण दो ट्रेनें बुधवार को नहीं चलेंगी। रेलवे बोर्ड ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बुधवार को कालका से शिमला के लिए सुबह 3:30 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 52457 और सुबह 6:20 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 52453 को रद्द कर दिया है। हालांकि, शिमला से कालका के लिए ट्रेनों का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। मौसम खराब रहने के कारण ट्रेन संख्या 52451, 52452, 52459 और 52460 समेत अप-डाउन मिक्स ट्रेनों को 20 अगस्त तक रद्द किया है।