फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The soldiers learned to perform yoga asanas.

Shimla News: जवानों ने सीखे योग आसन करना

Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The soldiers learned to perform yoga asanas.
शिमला। कसुम्पटी स्थित शिमला दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल में मंगलवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय पंथाघाटी की ओर से एक दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 75 से अधिक जवानों और प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। शिविर में बीके सुनीता और डॉ. रीतू ने जवानों को संबोधित किया। उन्होंने नशे के शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने मानसिक संतुलन, एकाग्रता और आंतरिक आध्यात्मिक उन्नति के महत्व पर जोर दिया। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जवानों ने नशामुक्ति की शपथ ली। प्रशिक्षण केंद्र के कार्यवाहक कमान अधिकारी एवं सहायक कमांडेंट (संचार) रविंद्र कुमार ने ब्रह्माकुमारीज बहनों का स्वागत किया। रविंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर जवानों की पेशेवर दक्षता बढ़ाने में सहायक होते हैं। यह तनाव और अवसाद को दूर करने के साथ ही पेशेवर एवं पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इस दौरान इंजीनियर यशपाल चौहान, निरीक्षक राजेश कुशवाहा और मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article