फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Do not drive at high speed during the rainy season.

Shimla News: बारिश के मौसम में तेज रफ्तार से न चलाएं वाहन

Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Do not drive at high speed during the rainy season.
पुलिस ने दी हिदायत, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। इसे देखते हुए वाहन चालक तेज रफ्तार से परहेज करें ताकि सड़क हादसों को टाला जा सके।
ट्रैफिक पुलिस ने जिले में भारी बारिश के मद्देनजर वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखने की सलाह दी है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिकों से भूस्खलन संभावित स्थानों पर वाहन खड़े न करने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह के हादसे से बचा जा सके। बरसात के मौसम में शहर में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इसे देखते हुए पुलिस ने वाहन मालिकों को चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की सलाह दी है। पिछले दिनों ढली सब्जी मंडी के समीप भी पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अलावा शहर में भूस्खलन के कारण वाहनों को नुकसान पहुंचने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें नियंत्रित गति में वाहन चलाने और भूस्खलन संभावित स्थानों पर वाहन खड़े न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article