फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The 12th session of the 14th Legislative Assembly will begin on August 21; notices for 1,036 questions have b

HP Assembly Session: 21 अगस्त से शुरू होगा चौदहवीं विधानसभा का 12वां सत्र, 1036 प्रश्नों की सूचनाएं मिलीं

Wed, 19 Aug 2026 06:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 06:00 PM IST
सार

चौदहवीं विधानसभा का 12वां सत्र  21 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस मानसून सत्र का शुभारंभ 21 अगस्त को सुबह 11:00 बजे होगा। इस दिन पूर्व विधायक स्वर्गीय विजेंद्र सिंह तथा राम चंद भाटिया के प्रति शोकोद्गार होंगे। इस सत्र में कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी।  

विज्ञापन
The 12th session of the 14th Legislative Assembly will begin on August 21; notices for 1,036 questions have b
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का 12वां सत्र  21 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस मानसून सत्र का शुभारंभ 21 अगस्त को सुबह 11:00 बजे होगा। इस दिन पूर्व विधायक स्वर्गीय विजेंद्र सिंह तथा राम चंद भाटिया के प्रति शोकोद्गार होंगे। इस सत्र में कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी।  27 अगस्त का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। यह जानकारी बुधवार को पत्रकार वार्ता के दाैरान प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दी।  पठानिया ने कहा कि इस वर्ष हम बजट सत्र में 16  बैठकें आयोजित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदस्यों से प्रश्नों से संबंधित कुल 1036 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिसमें 787 प्रश्न तारांकित तथा 249 प्रश्न अतारांकित हैं। यह सभी सूचनाएं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई हैं जिन्हें नियमानुसार सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि माननीय सदस्यों की ओर से प्रश्नों से संबंधित सूचनाएं भेजने का समय पिछले कल 18 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे समाप्त हो चुका है। इसके अतिरिक्त नियम 62 के तहत 13 सूचनाएं, नियम 63 के तहत 2 सूचनाएं, नियम 101 के अंतर्गत 5 सूचनाएं, नियम 130 के तहत 15 सूचनाएं सदस्यों  से प्राप्त हुई हैं। इन सूचनाओं को आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को प्रेषित कर दिया गया है।

विज्ञापन

इन मुद्दों पर तपेगा सदन
पठानिया ने कहा कि सदस्यों से जो सूचनाएं प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त हुई हैं वह मुख्यत: आपदा से निपटने के लिए केंद्र से सहायता राशि, बाढ़, स्कूलों का विलय, प्रदेश में हाल ही में भारी वर्षा तथा प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न हुई स्थिति, सरकार की ओर  आपदा से निपटने के लिए किए गए प्रयास, सड़कों, पुलों का निर्माण, स्वीकृत सड़कों की डीपीआर, प्रदेश में महाविद्यालयों, स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों इत्यादि का उन्नयन एवं विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पदपूर्ति, पर्यटन, उद्यान, पेयजल की आपूर्ति, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रयोग की रोकथाम, बढ़ते अपराधिक मामलों तथा परिवहन व्यवस्था पर आधारित है। इसके अतिरिक्त  सदस्यों ने प्रश्नों के माध्यम से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित मुख्य मुद्दों को भी उजागर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को होगी दोनों दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक 
पठानिया ने कहा कि सत्र अविलंब चले, इसके लिए उन्होंने गुरुवार अपराह्न 4:30 बजे दोनों दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें संसदीय कार्यमंत्री, हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष, जयराम ठाकुर, उप मुख्य सचेतक, केवल सिंह पठानिया तथा  भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी भी शामिल होंगे।  उन्होंने सत्ता पक्ष तथा प्रतिपक्ष से अनुरोध किया कि सदन संचालन में रचनात्मक सहयोग दें ताकि सदन के समय का सदुपयोग जनहित से जुडे मुद्दों व सार्थक चर्चा के लिए किया जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed