फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla hotel management degree fraud fir sanjauli institute

Shimla News: होटल मैनेजमेंट डिग्री के नाम पर लाखों की ठगी, निजी संस्थान के संचालकों पर एफआईआर

Tue, 21 Jul 2026 11:38 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 21 Jul 2026 11:38 AM IST
सार

शिमला में होटल मैनेजमेंट डिग्री के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामले में अदालत के आदेश पर निजी संस्थान के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छात्र का आरोप है कि करीब 3.50 लाख रुपये लेने के बावजूद छह साल बाद भी डिग्री नहीं दी गई। पुलिस मामले की जांच के साथ अन्य संभावित पीड़ित छात्रों की भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
shimla hotel management degree fraud fir sanjauli institute
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

होटल मैनेजमेंट की डिग्री के नाम पर छात्र के साथ कथित तौर पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्स पूरा होने के छह साल बाद भी विद्यार्थी डिग्री और डिप्लोमा के लिए भटक रहा है। अदालत के आदेशों के बाद पुलिस ने इस संबंध में ढली थाने में संजौली स्थित निजी संस्थान के चेयरमैन, समन्वयक समेत अन्य के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आशंका है कि इसी तरह से कई विद्यार्थियों के साथ होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। इसे लेकर पुलिस भी गहनता से पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि संस्थान कुछ साल पहले बंद हो गया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रियव्रत मौदगिल ने बताया कि वर्ष 2017 में सीनियर सेकेंडरी पास करने के बाद उसने होटल मैनेजमेंट कोर्स करने का फैसला किया। इसी दौरान संस्थान के समन्वयक एवं सेंटर हेड ने उनसे संपर्क किया और संस्थान के बारे में जानकारी दी। उसे बताया गया कि यह डिग्री यूजीसी से मान्य होगी। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रियव्रत की मां अमिता शर्मा से भी बातचीत करके उन्हें आश्वासन दिए गए। इसी झांसे में आकर प्रियव्रत ने संजौली स्थित संस्थान में अक्तूबर 2017 में दाखिला ले लिया। संस्थान की ओर से तीन वर्षीय बीएससी होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग साइंस कोर्स की कुल फीस 1.74 लाख बताई गई। अतिरिक्त फीस, डिप्लोमा, परीक्षा फीस मिलाकर कुल 3.50 लाख रुपये वसूले गए।   इसके लिए उनके परिवार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 2.94 लाख रुपये का एजुकेशन ऋण लिया। यह राशि संस्थान के खाते में ट्रांसफर की गई, जबकि अन्य राशि नकद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में कोर्स पूरा होने के बावजूद मूल मार्कशीट, डिग्री या डिप्लोमा नहीं दिया गया। केवल तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की एक अस्थायी मार्कशीट दी गई। इसके बाद वह लगातार संस्थान के प्रबंधन से डिग्री मांगते रहे लेकिन उन्हें आश्वासन ही मिले। प्रभावितों ने कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग उठाई है।

और छात्रों के भी ठगे जाने की आशंका...
वर्ष 2023 में जब प्रियव्रत संजौली स्थित कैंपस में पहुंचा तो पता चला कि परिसर खाली कर दिया गया है और अब ऑफिस भट्ठाकुफर शिफ्ट हो गया है। वहां जाने पर उसे आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उसे डिग्री जारी कर दी गई जाएगी। इसके बाद भी हर बार आश्वासन देकर टाल दिया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि कई बैच के छात्रों को इसी तरह ठगा गया है। पहले उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन करवाई। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने अदालत का रुख किया। हाल ही में स्थानीय अदालत ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत पुलिस को इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने थाना ढली में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed