फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla hrtc bus chitta recovery shoghi kullu youth arrested

Shimla News: एचआरटीसी बस में सफर कर रहा था युवक, तलाशी में मिला 13 ग्राम चिट्टा; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 11:27 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 21 Jul 2026 11:27 AM IST
सार

शिमला के शोघी क्षेत्र में बालूगंज थाना और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने एचआरटीसी बस की तलाशी के दौरान 13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर कुल्लू निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ड्रग्स की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
shimla hrtc bus chitta recovery shoghi kullu youth arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी क्षेत्र में एक चलती एचआरटीसी बस से 13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में कुल्लू जिले के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बालूगंज थाना और स्पेशल सेल शिमला की संयुक्त टीम 20 जुलाई को शोघी क्षेत्र में गश्त और अपराध निवारण ड्यूटी पर थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक एचआरटीसी बस की तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक युवक के कब्जे से 13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय ठाकुर उर्फ अजू, निवासी निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। पुलिस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। शिमला पुलिस ने कहा है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed