सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Municipal Corporation budget today community hall parking and many other gifts will be available

Shimla News: नगर निगम का बजट आज, सामुदायिक भवन, पार्किंग समेत मिलेंगी कई सौगात; जानें सबकुछ

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Feb 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार को नगर निगम शिमला का तीसरा बजट पेश होगा। महापौर ने इस बार ऐतिहासिक बजट पेश करने का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla Municipal Corporation budget today community hall parking and many other gifts will be available
नगर निगम शिमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में कांग्रेस शासित नगर निगम का तीसरा बजट शुक्रवार को पेश होगा। महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल पूर्वाह्न 11:30 बजे बचत भवन में नगर निगम का बजट पेश करेंगे। राजधानी में अप्रैल से संपत्ति कर, कूड़ा शुल्क और पानी की तरह दरों में 8 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी होना तय है। इन सबके बीच कांग्रेस शासित नगर निगम जनता को कैसे राहत देगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Trending Videos

महापौर ने इस बार ऐतिहासिक बजट पेश करने का दावा किया है। बजट में शहर के हर वार्ड में सामुदायिक भवन, पार्किंग, खेल मैदान, पार्क, वेलनेस सेंटर, वार्ड कार्यालय बनाने जैसी नई घोषणाएं करने की तैयारी है। महापौर ने अपना पहला बजट 247.44 करोड़ और दूसरा बजट 188 करोड़ रुपये का पेश किया है। ऐसे में नगर निगम का दावा है कि तीसरा बजट 250 करोड़ से ऊपर जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आईएसबीटी से चमियाना के लिए थ्री व्हीलर चलाए। शहर में यहां से चलने वाले टेंपों ट्रेवलर एचआरटीसी चला रहा है उनका किराया काफी महंगा है। ऐसे में यह सुविधा लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा शहर में बस स्टॉप व छोटे-छोटे स्टॉपेज पर जेबरा क्रांसिंग बनाई जाएं जिससे कि हादसों का खतरा न हो। आलम यह है कि शहर में लगाई गई जेबरा क्रांसिंग पूरी तरह मिट गई है। ऐसे में गाड़ियों की ओवरस्पीड होने के कारण सड़क क्राॅस करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा कनलोग स्थित श्मशानघाट के लिए कवर्ड पाथ बनाने की मांग भी है। 

बस स्टैंड के हरविंद्र सिंह और पंथाघाटी के ताराचंद ठाकुर ने बताया कि नगर निगम युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी मुहैया करवाए। इसके अलावा कसुम्पटी के अनिल सिंह और दीपराम शर्मा ने बताया कि नगर निगम को डार्यटन, लक्कड़ बाजार व शहर के अलग-अलग जगहों पर जहां पर नाले है वहां पर पीपीपी मोड पर पार्किंग बनानी चाहिए जिससे नगर निगम को आय मिले।

कमाई के संसाधन बढ़ाने पर रह सकता है जोर
शहर में भवनों के नक्शों, चेंज ऑफ लैंड यूज, कंपाउंडिंग और बिजली अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) से होने वाली करोड़ों की फीस अब निगम को नहीं मिलेगी। ऐसे में निगम कमाई के नए संसाधनों पर जोर दे सकता है। निगम युवाओं और महिलाओं को रोजगार देने के लिए 20 से 25 फूड वैन चलने की अनुमति दे सकता है। नई पार्किंग जनता के लिए खोल सकता है। इससे निगम को भी कमाई होगी।

पुरानी घोषणाएं पूरी न होने पर भाजपा की जवाब मांगने की तैयारी
कांग्रेस शासित नगर निगम का तीसरा वार्षिक बजट शुक्रवार को पेश होगा। कांग्रेस जहां एक और शहर की जनता को कई नई सौगात देने की तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर  भाजपा ने पिछले बजट में की गई घोषणाओं के पूरा न होने पर निगम से जवाब मांगने की तैयारी कर ली है।  सदन में भाजपा पार्षद पिछले दो बजट की घोषणाओं पर महापौर से जवाब मांग सकती है। इसके लिए बाकायदा पार्टी के पार्षदों ने वीरवार को तैयारी कर ली है। कांग्रेस शासित नगर निगम के पिछले दो बजट की कई बड़ी घोषणाएं अभी तक धरातल पर नहीं उतरी हैं।

शहर में ई-कार्ट चलाने, वंडर पार्क बनाने, घरों तक रसोई गैस की पाइपलाइन से सप्लाई देने, युवाओं के लिए खेल मैदान तैयार करने, स्मार्ट सिटी से बनी पार्किंग खोलने, 24 घंटे पानी की सुविधा देने, थीमेटिक पार्क बनाने, आपदा में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने, स्माइल बैगर योजना चलाने, डिजिटल लाइब्रेरी खोलने जैसी कई बड़ी घोषणाएं अभी तक अधूरी हैं। भाजपा पार्षद इससे पहले वार्डों में मरम्मत और नुकसान की भरपाई के प्रस्ताव को रोकने तक के आरोप नगर निगम प्रशासन पर लगा चुके हैं। ऐसे में बजट घोषणाएं अधूरी रहने पर सदन में हंगामा हो सकता है। देखना रोचक होगा कि महापौर और उप महापौर के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस के जिन पार्षदों ने सवाल उठाए थे, वे बजट सत्र में क्या रुख अपनाते हैं।

सीनियर सिटीजन के लिए बने अलग से क्लब
शहर की आबादी में 29 फीसदी सीनियर सिटीजन की है। अलग-अलग तबके के लिए क्लब बने हैं। ऐसे में नगर निगम बुजुर्गों के लिए भी अलग से क्लब का निर्माण करे जिससे वे भी यहां आकर बैठ सकें। -सुभाष वर्मा, सीनियर सिटीजन
 

बंदरों व कुत्तों से बचाव को लेकर दें सुविधा
बंदरों और लावारिस कुत्तों से बचाव को लेकर निगम सुविधा उपलब्ध करवाए। खासतौर पर स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर खास ध्यान दे जिससे हादसे न हो और सुरक्षित सुविधा मिले। - कुसुम गृहिणी

बिजली और पानी के बिल हों कम
नगर निगम हर साल पानी और कूड़े की दरों में दस फीसदी की बढ़ोतरी करता है। ऐसे में नगर निगम अपने बजट में दरें कम करने की घोषणा करे जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। -तरुण राणा, कारोबारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed