सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Accused arrested in Chota Shimla temple donation box theft case donation box and cash recovered

Shimla News: छोटा शिमला मंदिर में दान पेटी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, दान पेटी व नकदी बरामद

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Feb 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में मंदिर से दानपेटी चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Shimla News Accused arrested in Chota Shimla temple donation box theft case donation box and cash recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

छोटा शिमला में मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 23.02.2026 को प्रातः लगभग 5:30 बजे वह मंदिर पहुंचे तथा दान पेटी को मंदिर के अंदर से निकालकर गेट के बाहर रखकर पूजा करने लगे। 6:30 बजे बाहर आने पर दान पेटी गायब पाई गई, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

Trending Videos


सूचना प्राप्त होते ही थाना पूर्व शिमला की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जय प्रकाश निवासी गांव फागू, डाकघर कांडो, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के दौरान चोरी हुई दान पेटी गांव कुम्हाली (कुसुम्पटी वन क्षेत्र) के समीप बरामद की गई तथा आरोपी से नकद राशि भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा मामले में आगे की जांच जारी है। धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि दान पेटियों एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा हेतु उचित निगरानी, सीसीटीवी व्यवस्था एवं सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed