{"_id":"6a1d55a9226d4844080ab361","slug":"shimla-police-action-3-smugglers-arrested-with-196-grams-of-chitta-and-47-grams-of-methamphetamine-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला पुलिस का एक्शन: 196 ग्राम चिट्टा, 47 ग्राम आइस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब का मुख्य सप्लायर भी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला पुलिस का एक्शन: 196 ग्राम चिट्टा, 47 ग्राम आइस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब का मुख्य सप्लायर भी धरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी शिमला में पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन और आइस (मेथामफेटामाइन) बरामद की है।
चिट्टा (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन और आइस बरामद की है। मुख्य सप्लायर को पंजाब के खरड़ से पकड़ा गया। अब तक कुल 196 ग्राम चिट्टा, 47 ग्राम मेथामफेटामाइन और ₹60,400 नकद बरामद किए गए हैं।
ऐसे हुआ खुलासा
29 मई 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ढली चौक के पास एक मकान में नशे की खेप है। पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में छापा मारा। मौके से अवंतिका नेगी 19, निवासी बांश्टू निवास ढली और प्रद्युम्न ठाकुर 20, निवासी तकनावल ठियोग को पकड़ा। इनके कब्जे से 65 ग्राम हेरोइन और 20 ग्राम आइस मिली।
खरड़ तक जुड़े तार
पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि यह खेप खरड़, पंजाब से लाई गई थी। बैकवर्ड लिंकेज पर काम करते हुए पुलिस खरड़ पहुंची और मुख्य सप्लायर समर सिंह उर्फ टाइगर 32, निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार किया। वह शिवालिक अपार्टमेंट, शिवजोत कॉलोनी खरड़ में रह रहा था। उसके पास से 131 ग्राम चिट्टा, 27 ग्राम आइस और ₹60,400 बरामद हुए।
विज्ञापन
एफआईआर और रिमांड
ढली थाना में अभियोग संख्या 41/2026 धारा 21 व 29 ND&PS Act के तहत केस दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 जून 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच जारी है।
2026 में 43 गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने बताया कि इस साल बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर नशा तस्करी के मामलों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का फोकस सिर्फ बरामदगी नहीं, बल्कि नशे के सोर्स और पूरे सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने पर है।

Trending Videos

आरोपी कौन
अवंतिका नेगी - 19 साल, निवासी ढली, शिमला, प्रद्युम्न ठाकुर - 20 साल, निवासी ठियोग, शिमला, समर सिंह उर्फ टाइगर - 32 साल, निवासी फिरोजपुर, पंजाब। वर्तमान पता- खरड़, मोहाली
पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।