सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Who is KK Pant Additional Charge as Chief Secretary of Himachal Pradesh

कौन हैं केके पंत? जिन्हें दिया गया हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, जानें इनके बारे में सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 01 Jun 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्य सचिव संजय गुप्ता के सेवानिवृत होने के बाद हिमाचल को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पंत को मुख्य सचिव बनाया है, लेकिन केके पंत को मुख्य सचिव का अभी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Who is KK Pant Additional Charge as Chief Secretary of Himachal Pradesh
अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत को राज्य के मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। पंत वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं और वन, गृह तथा सतर्कता विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। संजय गुप्ता 30 मई को सेवा से निवृत्त हुए थे। उनके सम्मान में सचिवालय और शिमला में अधिकारियों द्वारा विदाई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। नोटिफिकेशन देखें

Trending Videos


1993 बैच के आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत प्रशासनिक सेवा में लंबा अनुभव रखते हैं। वे कांगड़ा के उपायुक्त रह चुके हैं और केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भी विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हिमाचल सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में भी उन्होंने जिम्मेदारियां निभाई हैं। गौरतलब है कि सरकार ने फिलहाल उन्हें नियमित मुख्य सचिव नियुक्त करने के बजाय अतिरिक्त प्रभार दिया है। इससे पहले संजय गुप्ता को भी कुछ समय तक कार्यवाहक रूप में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विपक्ष राज्य में शीर्ष प्रशासनिक पदों पर नियमित नियुक्तियां न होने के मुद्दे को उठाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव पद के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के एक पैनल पर भी विचार किया गया था, जिसमें अनुराधा ठाकुर, ओंकार शर्मा, भरत हरबंसलाल खेड़ा और आर. डी. नजीम जैसे अधिकारियों के नाम शामिल बताए जाते हैं। पंत के नए दायित्व संभालने के बाद राज्य प्रशासन में विभागों के पुनर्वितरण और अधिकारियों के तबादलों की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed