{"_id":"6a72d8428a7a9a76ac0bd329","slug":"shimla-rohru-bolero-pickup-falls-into-pabbar-river-driver-safe-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News : पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, चालक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News : पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, चालक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला
Wed, 05 Aug 2026 12:00 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:00 PM IST
सार
शिमला जिले के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। वाहन चालक सचिन चौहान को स्थानीय लोगों और पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना गया है। मामले में बीएनएस की धारा 281 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहड़ू की पब्बर नदी में एक बोलेरो पिकअप वाहन गिर गया। इस हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। चालक का उपचार सिविल अस्पताल रोहड़ू में करवाया गया। पुलिस को मंगलवार रात को दुर्घटना की सूचना मिली। रोहड़ू थाना की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बोलेरो पिकअप वाहन पब्बर नदी में गिरा हुआ मिला। वाहन चालक की पहचान शिमला जिला के रोहड़ू निवासी 35 वर्षीय सचिन चौहान पुत्र प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। वह वाहन में अकेला सवार था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर चालक को सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाला। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई।
विज्ञापन
पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पब्बर नदी में वाहन गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो या अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें। पुलिस ने नागरिकों से केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है। इस तरह की घटनाओं पर अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन