फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla private video blackmailing accused arrested cyber crime

Shimla News : शिमला में निजी वीडियो को लेकर ब्लैकमेलिंग का मामला, सिरमौर जिले का 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 11:51 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 17 Aug 2026 11:51 AM IST
सार

शिमला में निजी वीडियो की बिना अनुमति स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर 12 जुलाई को मामला दर्ज हुआ था। तकनीकी जांच में आरोपी की पहचान सिरमौर निवासी अंकुश चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

विज्ञापन
shimla private video blackmailing accused arrested cyber crime
सिरमौर का युवक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

निजी वीडियो की बिना अनुमति स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर युवती को ब्लैकमेल करने और उसे सोशल मीडिया व विभिन्न वेबसाइटों पर प्रसारित करने की धमकी देने के आरोप में शिमला पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिरमौर निवासी अंकुश चौहान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला पुलिस थाना बीसीएस शिमला में 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर 12 जुलाई 2026 को मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया था कि उसके निजी वीडियो की बिना अनुमति स्क्रीन रिकॉर्डिंग की गई और बाद में उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी पर वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से प्रसारित करने का प्रयास करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान अंकुश चौहान के तौर पर की। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए लिया गया है। पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला पुलिस ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पीड़िता की गोपनीयता, गरिमा और पहचान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। साइबर माध्यम से महिलाओं की निजता प्रभावित करने वाले मामलों में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed