{"_id":"6a828ddade9f79e8b807e74d","slug":"dharamshala-jail-prisoners-attack-security-staff-15-injured-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala Jail: कैदी ने तोड़ा खिड़की का शीशा, टुकड़े से सुरक्षा कर्मियों पर हमला; 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala Jail: कैदी ने तोड़ा खिड़की का शीशा, टुकड़े से सुरक्षा कर्मियों पर हमला; 15 घायल
Mon, 17 Aug 2026 10:02 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:02 AM IST
सार
धर्मशाला की लाला लाजपत राय जिला कारागार में रविवार को कैदियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान 11 जेल सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल हुए। पुलिस के अनुसार कहासुनी के बाद एक कैदी ने खिड़की का शीशा तोड़कर उसके टुकड़े से सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल चार कर्मचारियों और एक कैदी को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लाला लाजपत राय जिला कारागार धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाला लाजपत राय जिला कारागार धर्मशाला में रविवार दोपहर को कैदियों ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में 11 जेल सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल हो गए। गंभीर घायल चार जेल कर्मचारियों और एक कैदी को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हमलावर कैदी हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में विचाराधीन है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर को जेल परिसर में कैदियों की चिकित्सीय टीम की ओर से नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही थी, उसी दौरान कैदियों और जेल सुरक्षा कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इसी बीच तैश में आकर एक कैदी ने अपना सिर खिड़की पर दे मारा, जिससे खिड़की का कांच टूट गया।
विज्ञापन
कांच टूटने के बाद कैदी ने टूटे शीशे का टुकड़ा उठाकर अपने गले पर रख लिया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। सुरक्षा कर्मी जब उसे बचाने और रोकने के लिए आगे बढ़े तो अन्य कैदी भी उनके साथ भिड़ गए व सुरक्षा कर्मियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान कैदी ने खिड़की के टूटे कांच से सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार सुरक्षा कर्मियों के पेट, चेहरे, बाजू सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर घाव आए। बीच-बचाव और झड़प के दौरान सात अन्य कर्मियों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला जेल में कैदियों की ओर से मारपीट करने की सूचना मिलते ही धर्मशाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। - कुलभूषण वर्मा, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा
नाहन में विचाराधीन बंदियों के दो गुट भिड़े
आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में शनिवार शाम किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विचाराधीन बंदियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कारागार के ब्लॉक-ए में हुई इस घटना में कुछ विचाराधीन बंदियों को चोटें आई हैं। कारागार प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में शनिवार शाम किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विचाराधीन बंदियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कारागार के ब्लॉक-ए में हुई इस घटना में कुछ विचाराधीन बंदियों को चोटें आई हैं। कारागार प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।