फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: मुंह से खून, हाथ में इंजेक्शन के निशान, गहने गायब; लूट के बाद हत्या की कहानी

Mon, 17 Aug 2026 09:30 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 17 Aug 2026 09:30 AM IST
सार

यूपी के अंबेडकरनगर में एसपी की मां की लूट के बाद हत्या का मामला सामने आया है। आईपीएस अफसर की मां इंद्रावती गांव में अकेली रह रहीं थीं। घर में उनका शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आइए जानते हैं पूरी कहानी

विज्ञापन
IPS officer mother murdered after robbery body found at home in Ambedkarnagar OF UP
IPS officer mother murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) से लूट के बाद उनकी हत्या कर दी गई। रविवार सुबह अंबेडकरनगर के मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव स्थित उनके घर पर उनका शव मिला। उनके मुंह से खून बह रहा था, शरीर से सोने के जेवर भी गायब थे। 


डीआईजी सोमेन वर्मा, एसपी प्राची सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मुंह में कपड़ा ठूंसे जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस नेअज्ञात के खिलाफ लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
 
IPS officer mother murdered after robbery body found at home in Ambedkarnagar OF UP
घटना स्थल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीआईजी सोमेन वर्मा व अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ निवासी आशुतोष मिश्र की मां इंद्रवती (91) पिछले करीब दो सप्ताह से गांव स्थित पैतृक घर पर अकेली रह रही थीं। शनिवार दोपहर को एसपी आशुतोष मिश्रा भी अपनी मां से मिलने आए थे लेकिन ड्यूटी के चलते वह कुछ ही देर में वापस लखनऊ लौट गए थे।

 
IPS officer mother murdered after robbery body found at home in Ambedkarnagar OF UP
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी को चाचा ने दी मां की मौत की सूचना
रविवार सुबह करीब 10 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी मां इंद्रावती को हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वे लखनऊ से घर पहुंचे। घर पहुंचने पर एसपी आशुतोष मिश्रा ने अपनी मां के शव का निरीक्षण किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPS officer mother murdered after robbery body found at home in Ambedkarnagar OF UP
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरीर से गहने भी थे गायब
उन्होंने देखा कि उनके मुंह से खून निकल रहा था। इसके साथ ही, मां के गले से सोने की चेन गायब थी। सोने के दानों वाली तुलसी की माला भी शव पर नहीं मिली। नाक की कील और कान के टप्स भी गायब पाए गए। पैरों में पहनी जाने वाली पायल भी शव पर नहीं थी। तथ्यों के आधार पर आशुतोष मिश्रा ने लूट और हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन
IPS officer mother murdered after robbery body found at home in Ambedkarnagar OF UP
इंद्रावती की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर डीआईजी सोमेन वर्मा और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर जांच की गई। फोरेंसिक, सर्विलांस और एसओजी टीमों को भी जांच में लगाया गया। आसपड़ोस के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। डीआईजी सोमेन वर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed