{"_id":"6a8291a7990292c29d0e4c8e","slug":"video-sakal-ma-shakashhaka-ka-kama-sa-paugdhhaii-parabhavata-lkhanauu-ma-jana-alfa-ka-fata-gasasa-saugdhaka-para-blkha-chhatarae-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, लखनऊ में जेन अल्फा का फूटा गुस्सा, सड़कों पर बिलखीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, लखनऊ में जेन अल्फा का फूटा गुस्सा, सड़कों पर बिलखीं छात्राएं
लखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना 'जेन अल्फा' की ये छात्राएं करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं।
छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, भोजन की निम्न गुणवत्ता और बीमारी की हालत में सही इलाज न मिलना जैसी गंभीर समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। छात्राओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
सड़क पर छात्राओं के बैठते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। छात्राएं मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने और अपनी मांगों के तत्काल समाधान पर अड़ी हैं। पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारी फिलहाल छात्राओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं।
जाम को बढ़ता देख पुलिस ने बलपूर्वक छात्राओं को सड़क से हटाने की कोशिश की। इससे नाराज छात्राओं ने सीएम आवास की तरफ कूच कर दिया। मौके पर पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं था।
दुबग्गा के कानपुर बाईपास पर सोमवार सुबह जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठीं। छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। मौके पर जिलाधिकारी समेत उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर छात्राएं अड़ी रहीं।
ढाई घंटे बाद भी जिलाधिकारी के मौके पर न पहुंचने से नाराज छात्राएं मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल ही निकल पड़ीं। छात्राओं के आगे बढ़ने पर ठाकुरगंज, काकोरी, दुबग्गा और पारा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस और विद्यालय के शिक्षक छात्राओं को रोकने और समझाने में जुटे रहे।छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से कई समस्याएं हैं।
शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा भोजन और छात्राओं के बीमार पड़ने पर इलाज की व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं को लेकर भी छात्राएं नाराज हैं। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।बारिश के बावजूद छात्राओं का प्रदर्शन जारी रहा। छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं और मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल चलने लगीं। उनके पीछे पुलिस और शिक्षक भी चलते रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और छात्राओं को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।