{"_id":"6a82aab92a45df03fd05bda4","slug":"feedback-from-ration-dealers-to-be-monitored-via-e-pos-in-up-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ई-पॉस से फीडबैक की निगरानी का शुभारंभ, योगी बोले- पहले ‘कोटेदार’ शब्द से ही चिढ़ते थे लोग; अब बदलाव आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ई-पॉस से फीडबैक की निगरानी का शुभारंभ, योगी बोले- पहले ‘कोटेदार’ शब्द से ही चिढ़ते थे लोग; अब बदलाव आया
Mon, 17 Aug 2026 12:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:02 PM IST
सार
यूपी में कोटेदारों के फीडबैक की निगरानी अब ई-पॉस से होगी। इसके शुभारंभ पर सीएम योगी ने कहा कि पहले ‘कोटेदार’ शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी। अब बदलाव आया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएम ने कहा कि 2017 के पहले लोग कोटेदारों को शक की निगाह से देखते थे। उनका सम्मान नहीं होता था। ‘कोटेदार’ शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी। आपकी गलती नहीं थी, लेकिन गाली आप खाते थे, लूट उनकी होती थी, खामियाजा आपको भुगतना पड़ता था। आपके सामने पहचान का संकट था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में भी यही हाल था। वो अब कह रहे हैं कि स्कूलों का वीडियो बनाएंगे। 2017 के पहले भूख से मौत होती थी। गरीब का राशन कार्ड कोई न कोई सपाई अपने घर में रख लेता था। गरीब भूख से मरता था। आज ऐसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन