फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati enraged over the murder of an IPS officer's mother, saying, "When the police are not safe

यूपी: IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, कहा- जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो आमजन का क्या होगा

Mon, 17 Aug 2026 09:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Aug 2026 09:37 AM IST
सार

IPS officer mother murdered: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में आईपीएस अधिकारी की मां की हत्या पर मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
UP: Mayawati enraged over the murder of an IPS officer's mother, saying, "When the police are not safe
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय बुजुर्ग माता की जघन्य हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


घटना पर मायावती का गहरा दुख और चिंता
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मायावती ने लिखा कि यूपी के अम्बेडकरनगर जिले में वरिष्ठ आईपीएस अफसर श्री आशुतोष मिश्रा की लगभग 91-वर्षीय बुजुर्ग माता की हुई हत्या अति-दुखद है। उन्होंने इस वारदात को प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के हिसाब से अति-चिन्तनीय बताया।
विज्ञापन


'जब पुलिस अधिकारी का परिवार सुरक्षित नहीं, तो आमजन का क्या?'
मायावती ने सरकार और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना को लेकर आम लोगों की यह आशंका पूरी तरह से वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य वारदात किसी बड़े पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
बसपा सुप्रीमो ने राज्य सरकार से इस पूरे मामले में तुरंत और कड़ा कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस घटना का उचित संज्ञान लेना चाहिए और वारदात में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, जो कि बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed