{"_id":"6a828c80c080cfa46d0ca7c7","slug":"nadaun-police-five-arrested-5-44-gram-chitta-tarkeadi-hamirpur-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Crime: नादौन में चिट्टे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, घर पर दबिश में 5.44 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Crime: नादौन में चिट्टे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, घर पर दबिश में 5.44 ग्राम हेरोइन बरामद
Mon, 17 Aug 2026 09:53 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:53 AM IST
सार
हमीरपुर के नादौन थाना क्षेत्र में पुलिस ने तरकेड़ी में देर रात कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कुशल शर्मा के घर पर दबिश दी गई, जहां तलाशी के दौरान 5.44 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी है। पुलिस अब नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चिट्टा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नादौन थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तरकेड़ी में एक घर पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 5.44 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम ने तरकेड़ी में कुशल शर्मा के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल शर्मा (29), निवासी तरकेड़ी, संतोष कुमार (31), निवासी तरकेड़ी, विशाल पटियाल (36), निवासी बारी, अमित कालिया (32), निवासी जंडली राजपूत और संजीव कुमार उर्फ जहाजी (45), निवासी बुधाना, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पहले भी दर्ज हैं एनडीपीएस के मामले
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक आरोपियों पर करीब एक से तीन पूर्व मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा आरोपियों तक कहां से पहुंचा और इसके पीछे नशे की सप्लाई से जुड़े कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।
विज्ञापन
नशे के नेटवर्क की भी जांच
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच में बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत, संभावित सप्लाई नेटवर्क और आरोपियों के संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।