फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla road accident tanker car collision police personnel death

Shimla News: कार और टैंकर की जोरदार भिड़ंत, दो पुलिसकर्मियों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 17 Aug 2026 10:28 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 17 Aug 2026 10:28 AM IST
सार

शिमला के टोलैंड क्षेत्र में देर रात कार और टैंकर की जोरदार भिड़ंत में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसा सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास हुआ। दोनों को आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रवीण निवासी ननखड़ी और हेमंत निवासी जुब्बल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
shimla road accident tanker car collision police personnel death
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला के टोलैंड क्षेत्र में देर रात कार और टैंकर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसा सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास हुआ। टक्कर के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान प्रवीण निवासी ननखड़ी और हेमंत निवासी जुब्बल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही छोटा शिमला पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी कार में सवार होकर टोलैंड की तरफ से खलीनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास उनकी कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed