{"_id":"6a53b733d94de12f2c00f141","slug":"shimla-solan-emerge-as-badminton-champions-shimla-wins-titles-in-volleyball-and-table-tennis-shimla-news-c-19-sml1002-752520-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बैडमिंटन में शिमला-सोलन, वॉलीबाल टेबल टेनिस में शिमला चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बैडमिंटन में शिमला-सोलन, वॉलीबाल टेबल टेनिस में शिमला चैंपियन
विज्ञापन
36 विं राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल शिक्षा समिति के 36वें प्रांत खेलकूद समारोह का समापन, 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार धौहटा ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर, विकासनगर में हिमाचल शिक्षा समिति के 36वें प्रांत खेलकूद समारोह का रविवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चले आयोजन में प्रदेशभर के 192 सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालयों के करीब 400 खिलाड़ियों और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस और कुश्ती की स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार धौहटा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खेलों को व्यक्तित्व विकास और अनुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। शतरंज के अंडर-14 बालक वर्ग में बिलासपुर ने पहला और शिमला के हिम रश्मि विद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में शिमला के समोली (रोहड़ू) विद्यालय ने प्रथम तथा बिलासपुर के घुमारवीं विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग के अंडर-14 में हिम रश्मि विद्यालय शिमला विजेता जबकि बिलासपुर के गेहड़वी विद्यालय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में बिलासपुर के घुमारवीं विद्यालय ने पहला और हिम रश्मि विद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग का खिताब शिमला के समोली (रोहड़ू) विद्यालय ने जीता। दोनों वर्गों में कुल्लू के मनाली विद्यालय उपविजेता रहे। अंडर-17 वर्ग में मनाली विद्यालय विजेता और शिमला के पुजारली-4 विद्यालय उपविजेता रहे। बालिका अंडर-14 का खिताब भी समोली विद्यालय ने जीता, जबकि अंडर-19 वर्ग में मनाली विद्यालय विजेता और रोहड़ू विद्यालय उपविजेता रहा।
विज्ञापन
बैडमिंटन के अंडर-14 बालक वर्ग में शिमला के हिम ज्योति विद्यालय ने पहला तथा बिलासपुर के बरोटा ससूल विद्यालय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में शिमला के कुमारसैन विद्यालय ने खिताब जीता और बिलासपुर के घुमारवीं विद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका अंडर-14 वर्ग में हिम रश्मि विद्यालय विजेता और कुल्लू के मंगवाई विद्यालय उपविजेता रहे। अंडर-17 वर्ग में सोलन के कुमारहट्टी विद्यालय ने पहला और बिलासपुर के झंडूता विद्यालय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
टेबल टेनिस के अंडर-17 बालक वर्ग में शिमला के हिम रश्मि विद्यालय ने प्रथम और सोलन के कुमारहट्टी विद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में अलग-अलग विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।