सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Statement by Public Oil Marketing Companies: Adequate Availability of Petrol, Diesel, and LPG in Himachal

Himachal: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों का बयान, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

तेल विपणन कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल के सभी सप्लाई चैनलों के माध्यम से पूरे हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सामान्य एवं निर्बाध बनी हुई है।

Statement by Public Oil Marketing Companies: Adequate Availability of Petrol, Diesel, and LPG in Himachal
पेट्रोल-डीजल। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल के सभी सप्लाई चैनलों के माध्यम से पूरे हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सामान्य एवं निर्बाध बनी हुई है। कुल आपूर्ति स्थिति स्थिर और पर्याप्त बनी हुई है। पूरे ईंधन आपूर्ति श्रृंखला टर्मिनलों, डिपो से लेकर रिटेल आउटलेट्स तक सुचारू रूप से संचालित हो रही है और किसी भी प्रकार की व्यवधान नहीं है।  सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। कंपनियों के अनुसार ईंधन स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा राज्य के सभी स्थानों पर पुनःपूर्ति कार्य सुगमता से चल रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है और पूरे राज्य में यह सामान्य बनी हुई है। स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Trending Videos

तेल उद्योग लॉजिस्टिक्स, स्टॉक आवागमन तथा रिटेल संचालन पर निकट समन्वय बनाए हुए है ताकि क्षेत्र में ईंधन की निर्बाध उपलब्धता बनी रहे। जनता से अनुरोध है कि वे आश्वस्त रहें और सामान्य खपत पैटर्न जारी रखें। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने कहा कि चिंता का कोई विषय नहीं है। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराहट में खरीदारी न करें। कंपनियों ने जनता को सलाह दी है कि ईंधन उपलब्धता संबंधी सटीक एवं सत्यापित जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार पर ही भरोसा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर क्षेत्र में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट

वहीं रामपुर व अन्य क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत का संकट गहरा गया है। भद्राश से लेकर किन्नौर सीमा बधाल तक हाईवे किनारे स्थित सात में पांच पंप मंगलवार दिन को खाली रहे। रामपुर शहर के खनेरी स्थित पेट्रोल पंप पर तेल तो था, लेकिन वहां भी छोटे वाहनों को सिर्फ 500 रुपये तक पेट्रोल दिया गया। पेट्रोल पंपों के खाली पड़े रहने से वाहन चालकों को ईंधन के लिए भटकना पड़ा। मंगलवार को निरसू, दत्तनगर, रामपुर शहर के पाटबंगला, ज्यूरी और बधाल स्थित पेट्रोल पंप खाली रहे। पाटबंगला स्थित पेट्रोल पंप पर तो 12 मई के बाद से तेल की गाड़ी नहीं आई है। हालांकि, पेट्रोल पंप संचालक ने दावा किया मंगलवार शाम को तेल की गाड़ी पहुंच जाएगी, लेकिन इसके बाद भी छोटी गाड़ी वालों को सिर्फ 500 रुपये तक ही पेट्रोल दिया जाएगा। जबकि बड़ी गाड़ियों को मांग के मुताबिक डीजल दिया जाएगा। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार तेल की सप्लाई की कम आ रही है। साथ ही रात को पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों के चलने पर पांबदी भी है, जिस कारण भी देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed