{"_id":"6a5f1ab56c6f9a66e1026bae","slug":"takniki-rozgar-setu-portal-cm-sukhu-launches-employment-portal-for-technical-students-in-himachal-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Takniki Rozgar Setu: हिमाचल के तकनीकी छात्रों के लिए बड़ी पहल, सीएम सुक्खू ने लॉन्च किया रोजगार पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Takniki Rozgar Setu: हिमाचल के तकनीकी छात्रों के लिए बड़ी पहल, सीएम सुक्खू ने लॉन्च किया रोजगार पोर्टल
Tue, 21 Jul 2026 12:40 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 'तकनीकी रोजगार सेतु' पोर्टल लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म तकनीकी शिक्षा प्राप्त छात्रों, संस्थानों और उद्योगों को जोड़कर रोजगार प्रक्रिया को आसान बनाएगा। पोर्टल पर 164 संस्थान, 26,168 छात्र और 97 नियोक्ता पहले ही पंजीकृत हो चुके हैं। छात्र ऑनलाइन नौकरी खोजने, आवेदन करने और प्लेसमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल का शुभारंभ करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम 'तकनीकी रोजगार सेतु' (Takniki Rozgar Setu) पोर्टल का शुभारंभ किया। यह राज्य का अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो छात्रों, तकनीकी संस्थानों और उद्योगों को एकीकृत प्रणाली के माध्यम से जोड़कर भर्ती प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास और रोजगार सृजन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह पोर्टल तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
इस पोर्टल पर छात्र अपनी प्रोफाइल तैयार कर सकेंगे, कौशल, प्रशिक्षण और प्रमाणपत्रों की जानकारी अपलोड कर सकेंगे, उपलब्ध नौकरियों की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और अपनी प्लेसमेंट की स्थिति भी देख सकेंगे। वहीं, कंपनियां और नियोक्ता भी पोर्टल पर पंजीकरण कर रिक्तियां प्रकाशित कर सकेंगे, योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि पोर्टल पर प्रदेश के 164 तकनीकी संस्थान पंजीकृत किए गए हैं। इनमें 136 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), 18 पॉलिटेक्निक, पांच इंजीनियरिंग कॉलेज और पांच फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हिम एक्सेस इंटीग्रेशन पोर्टल के माध्यम से 26,168 छात्रों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 23,054 छात्रों की स्किल मैपिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा 97 नियोक्ता भी पोर्टल से जुड़ चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर जैसे कुशल तकनीकी कर्मियों की सेवाएं भी अल्प अवधि के कार्यों के लिए ली जा सकेंगी। साथ ही तकनीकी संस्थान छात्रों के रिकॉर्ड, प्रोफाइल अनुमोदन और प्लेसमेंट की निगरानी भी एक ही मंच पर कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीक का उपयोग कर सुशासन को मजबूत करने और युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पोर्टल से उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय मजबूत होगा और हिमाचल के युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीक का उपयोग कर सुशासन को मजबूत करने और युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पोर्टल से उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय मजबूत होगा और हिमाचल के युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।