फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teams won in sports

Shimla News: महिला और पुरुष वर्ग में समरहिल ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता

Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
teams won in sports
बॉयज वर्ग में समरहिल एफसी ने टाइटेनियम एफसी को हराया, लड़कियों में यूआईएलएस को 6-0 से दी मात
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 12 टीमों ने लिया भाग, दशहरे पर सम्मानित किए जाएंगे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के समरहिल खेल मैदान में दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को फुटबाॅल के फाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कों के वर्ग में समरहिल एफसी और टाइटेनियम एफसी के बीच फाइनल खेला गया। इसमें समरहिल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, लड़कियों के फाइनल में समरहिल की टीम ने एकतरफा मुकाबले में यूआईएलएस को 6-0 से शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
आयोजकों के अनुसार फुटबाॅल प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। लड़कों के वर्ग में समरहिल एफसी ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और 4-1 के अंतर से जीत दर्ज की। लड़कियों के वर्ग में समरहिल की टीम ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए यूआईएलएस को कोई मौका नहीं दिया और 6-0 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


आयोजक अक्षय कुमार ने बताया कि दशहरा उत्सव के तहत समरहिल खेल मैदान में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। फुटबॉल से पहले क्रिकेट और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं दशहरा तक चलती रहेंगी। इसी दिन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed