फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   players won in sports

Shimla News: शतरंज में दिव्यांशी, अथर्व, पायल बने विजेता

Sun, 18 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
players won in sports
संजौली में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 27 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के संजौली में रविवार को राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर के 27 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था।


आयोजकों के अनुसार राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बालिका 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में दिव्यांशी ने स्वर्ण, आव्वी ने रजत और यशस्वी ने कांस्य ने पदक जीता। इसी तरह 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में स्नेहा स्वर्ण, माही ने रजत और संस्कृति ने कांस्य ने भी पदक हासिल किए। बालिका ओपन वर्ग में पायल ने स्वर्ण और शिवांशी ने रजत पदक पर जीत दर्ज की। बालक 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में अथर्व ने स्वर्ण, सहश्रद ने रजत और आरव कियान ने कांस्य ने पुरस्कार जीते। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में आदित्य ने स्वर्ण, आरव ने रजत और पार्थ ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

19 वर्ष से कम आयु वर्ग में सिद्धार्थ ने स्वर्ण, मोक्ष ने रजत और हार्दिक ने कांस्य पदक ने जीत दर्ज की। ओपन वर्ग में हर्षल ने स्वर्ण, विशाल ने रजत और शुभम ने कांस्य ने पदक प्राप्त किए। उद्घाटन समारोह में अर्धसैनिक बलों के पूर्व उपमहानिरीक्षक बीके शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। समापन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. अंजू शर्मा रहीं। प्रतियोगिता के मुख्य समन्वयक अजय वर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed