फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   trains cancelled

Shimla News: गुम्मा रेलवे स्टेशन के पास ठीक नहीं हुआ ट्रैक, 31 दिसंबर तक ट्रेनें रद्द

Sun, 18 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
trains cancelled
धर्मपुर से शिमला के बीच चलेंगी दो ट्रेनें
विज्ञापन

दिसंबर में पर्यटन सीजन में पर्यटक नहीं ले सकेंगे टॉय ट्रेन का मजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गुम्मा रेलवे स्टेशन के पास बरसात में बारिश में बहे पुल का मरम्मत कार्य पूरा न होने पर बोर्ड ने ट्रेनों को दिसंबर तक रद्द कर दिया है। ऐसे में दिसंबर में होने वाले पर्यटन सीजन पर असर पड़ेगा। हालांकि बोर्ड की ओर से धर्मपुर से शिमला और शिमला से धर्मपुर के बीच दो ट्रेनों की आवाजाही होगी।

बोर्ड ने रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है और यात्रियों को धर्मपुर से शिमला और शिमला से धर्मपुर के बीच सुविधा देने के लिए कहा है। वहीं, कालका से शिमला के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 52457, 52451, 52459, 52455 व अप मिक्स को रद्द कर दिया है। वहीं, शिमला से कालका जाने वाली 52458, 52452, 52460, 52456 और डाउन मिक्स को भी 31 दिसंबर तक रद्द कर दिया है। दिसंबर में पर्यटन सीजन में पर्यटक टॉय ट्रेन का मजा नहीं ले सकेंगे। उधर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेल मंडल अंबाला यशनजीत सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर तक ट्रेनों को रद्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed