सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The command to deal with disaster in the capital is now in the hands of the Municipal Corporation.

Shimla News: राजधानी में आपदा से निपटने की कमान अब नगर निगम के हाथ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
The command to deal with disaster in the capital is now in the hands of the Municipal Corporation.
विज्ञापन
आपदा आने से पहले तैयारी, शिमला नगर निगम ने संभाली कमान

खास खबर
राजधानी में अभी जिला प्रशासन का आपदा प्रबंधन सैल संभाल रहा है जिम्मा, इसे अब नगर निगम चलाएगा
दमकल, पुलिस, होमगार्ड के साथ अपनी टीम बनाएगा निगम

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में भूकंप, आगजनी और भूस्खलन जैसी आपदाओं से निपटने का जिम्मा अब नगर निगम संभालेगा। आपदा में शहरवासियों की मदद कैसे करनी है, इसके लिए निगम अपना आपदा सेल तैयार करेगा जिसमें पुलिस, होमगार्ड, दमकल, आपदा मित्र समेत अन्य कर्मचारी शामिल होंगे।

शहर में अभी जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन का जिम्मा संभाल रहा है। इसके लिए एक आपदा सेल बनाया है जो आपदा के समय 24 घंटे जनता की मदद के लिए काम करता है। इस सेल के तहत होमगार्ड, दमकल और पुलिस के जवान प्रशिक्षित किए हैं जो आपदा में जनता की मदद के लिए सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं। शहरी विकास विभाग की ओर से जारी नए निर्देशों के अनुसार अब नगर निगम को आपदा प्रबंधन का जिम्मा दिया है। ऐसे में अब जिला प्रशासन शहर के बाहर जिला के अन्य इलाकों में आपदाओं से निपटने के लिए काम करेगा। शहर के सभी 34 वार्ड में आपदा प्रबंधन का काम अब नगर निगम देखेगा। यह पहली बार है जब नगर निगम आपदा में जनता की मदद का जिम्मा संभालेगा। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि नगर निगम अब शहर में आपदा प्रबंधन का जिम्मा संभालेगा। इसके लिए जल्द आपदा सेल का गठन होगा। इसके लिए जल्द ही दिशा निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राहत तक के इंतजाम भी निगम करेगा
शहर के सब्जी मंडी में सोमवार को नगर निगम ने इस सेल की पहली मॉकड्रिल कर ली है। आने वाले समय में शहर में नगर निगम ही अब आपदा की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल का भी आयोजन करेगा। आपदा के दौरान कहां और कैसे जनता की मदद करनी है, कहां बेस कैंप बनाए जा सकते हैं, अस्पतालों में कहां कितने घायलों के उपचार के लिए योजना बनानी है, इन सब पर निगम काम करेगा।
विज्ञापन



नगर निगम वार्ड स्तर पर बनाएगा प्लान
शहर के कौन से वार्ड भूकंप, आपदा या भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है, इसका पूरा रिकॉर्ड नगर निगम के पास है। भूस्खलन वाले इलाकों में पानी की निकासी सुधारने, आगजनी से निपटने के लिए वार्डाें के भीतर तक सड़कें बनाने, हाइड्रेंट लगाने जैसे काम नगर निगम के अधीन ही है। ऐसे में नगर निगम शहर में आपदा प्रबंधन की बेहतर तैयारी कर सकता है। हालांकि इस काम में जवान वही रहेंगे जो वर्तमान में जिला प्रशासन के आपदा सैल में तैनाती देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article