सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Key 'Chitta' Suppliers from Outside States Arrested Shimla Police Take Action Based on Backward Linkages

Shimla: बाहरी राज्यों से तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, बैकवर्ड लिंकेज में शिमला पुलिस ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 May 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है, जिसमे दो मुकदमों में पुलिस की ओर से बैकवर्ड लिंकेज में कार्रवाई करते हुए बाहरी राज्यों से तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर सरगनाओं को गिरफ्तार किया गया है। 

Three Key 'Chitta' Suppliers from Outside States Arrested Shimla Police Take Action Based on Backward Linkages
चिट्टा(फाइल)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शिमला पुलिस को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है, जिसमे दो मुकदमों में पुलिस की ओर से बैकवर्ड लिंकेज में कार्रवाई करते हुए बाहरी राज्यों से तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर सरगनाओं को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को पत्रकार वार्ता में एएसपी शिमला अभिषेक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 मई को पुलिस थाना संजौली के अंतर्गत पुलिस टीम की ओर से रवि कुमार उर्फ बंटी पुत्र स्वर्गीय मंहत राम शर्मा निवासी संजौली के कब्जे से लगभग 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। तफ्तीश के दौरान पुलिस की ओर से आरोपी के बैकवर्ड लिंकेज तकनीकी साक्ष्यों व वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की गई। जांच में यह सामने आया कि आरोपी एक दुकान संचालक था तथा वह अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से विभिन्न क्यूआर स्कैनर पर धनराशि ट्रांसफर करवाता था।

Trending Videos

उक्त धनराशि का उपयोग नशीले पदार्थों की खरीद के लिए किया जा रहा था, जबकि पैसे ट्रांसफर करने वाले ग्राहकों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। जांच में पाया गया कि आरोपी की ओर से यह तरीका नशीले पदार्थों की खरीद से संबंधित डिजिटल ट्रेल को छिपाने के उद्देश्य से अपनाया गया था। आगे की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रवि कुमार तरनतारन निवासी एक युवक को नशा तस्करी के लिए यह पैसे भिजवा रहा था जो इसे यह नशा सप्लाई कर रहा था। उक्त तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए 22 मई को मामले में चिट्टा सप्लायर आरोपी सरगना शवनदीप(21) निवासी पट्टी तरनतारन को अमृतसर से गिरफ्तार किया। मामले में आगामी जांच जारी है। इसी क्रम में पुलिस थाना बालूगंज शिमला की टीम बसाल निवासी के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर इसका पुलिस रिमांड हासिल किया गया। बैकवर्ड लिंकेज और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई और डिजिटल साक्ष्यों तथा बैंक रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया। डिजिटल साक्ष्यों तथा बैंक रिकार्ड का विश्लेषण तथा आरोपियों से पूछताछ करने पर पाया गया कि नशे की इस खेप का सप्लायर मोगा का अमृतपाल नामक व्यक्ति है जो इस नेटवर्क को हरियाणा के कुलदीप के साथ चला रहा था। आरोपी अमृतपाल अपने साथी कुलदीप के बैंक खाता में पैसों का भुगतान भी करवा रहा था। आरोपी जय सिंघला, अमृत पाल के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में था। जांच में अब तक आरोपियों के बीच लाखों का लेनदेन पाया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को मुख्य सरगना सप्लायर आरोपी अमृत पाल(22) निवासी गली नंबर 1 गुरु अर्जुन नगर नजद काली माता मंदिर थाना सिटी साउथ जिला मोगा पंजाब तथा नेटवर्क हैंडलर सरगना आरोपी कुलदीप सिंह(34) निवासी गांव पतेरडी नारायणगढ़ हरियाणा को मोघा पंजाब व अमरावती पिंजौर से गिरफ्तार किया गया है। जिला शिमला पुलिस की ओर से वर्ष 2026 में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए गए हैं तथा 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से मामलों की गहन जांच एवं बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से अब तक 42 ड्रग सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है जो 2025 की तुलना में 10 गुना ज्यादा है तथा 32 नशा तस्करी के अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है जोकि 2025 में यह कार्रवाई न के बराबर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed