सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Told children in Ghanahati school about ways to avoid earthquake

Shimla News: घनाहट्टी स्कूल में बच्चों को बताए भूकंप से बचने के उपाय

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Told children in Ghanahati school about ways to avoid earthquake
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी में शनिवार को भूकंप से बचाव पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल में विद्यार्थियों को भूकंप से बचाव के गुर सिखाए गए।
Trending Videos


प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने बताया कि मॉकड्रिल में बच्चों को भूकंप के समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा करने के तरीके सिखाए गए और अभ्यास करवाया। मॉकड्रिल में भूकंप जैसे हालात का माहौल तैयार किया गया। इसमें छात्रों को भूकंप आने पर सायरन बजते ही झुको, ढको और पकड़ो का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी वीना गौर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 4 अप्रैल 1905 को कांगड़ा में आए भूकंप और उसमें हुए जान-माल के नुकसान के बारे में बच्चों को जानकारी दी। स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में आपदा प्रबंधन समिति के तहत अध्यापकों की कमेटियां बनाई गईं हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य इंदु शर्मा सहित सभी विद्यार्थी और स्टाफ मौजूद रहे l संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article