{"_id":"69dc7625ea19ac61200de9ae","slug":"tourists-flock-to-himachal-in-large-numbers-over-the-weekend-traffic-plan-revised-in-shimla-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश में वीकेंड पर काफी संख्या में उमड़े सैलानी, शिमला में बदलना पड़ा ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश में वीकेंड पर काफी संख्या में उमड़े सैलानी, शिमला में बदलना पड़ा ट्रैफिक प्लान
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/मनाली।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार
वीकेंड पर काफी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश का रुख किया। बता दें कि बीते तीन दिन के भीतर 22,000 पर्यटक वाहनों ने शिमला से आवाजाही की है। जिसके चलते शिमला में ट्रैफिक प्लान बदलना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी/अटल टनल रोहतांग के दीदार के लिए पहुंचे पर्यटक और लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
बीते दिनों हुई बर्फबारी और वीकेंड पर छुट्टियों के चलते हिमाचल में सैलानी उमड़ पड़े। राजधानी शिमला में पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने पर ट्रैफिक प्लान बदलना पड़ा। बीते तीन दिन के भीतर 22,000 पर्यटक वाहनों ने शिमला से आवाजाही की है। करीब 4,000 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे हैं।
Trending Videos
शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर से बाहर के क्षेत्रों की ओर रवाना होने वाले वाहनों को शोघी-मैहली बाईपास पर डायवर्ट कर दिया है। कुल्लू-मनाली में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। मनाली से लाहौल, मणिकर्ण, तीर्थन और जिभी घाटी तक सैलानियों का रुख बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Weekend Travel Plan: शिमला में कैसा रहा वीकेंड? सैलानियों से जानिए प्रतिक्रिया | Himachal Pradesh | Shimla
धर्मशाला में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कसौली में पर्यटक वाहनों से ट्रैफिक जाम की समस्या के बाद वाहनों की एंट्री सीमित कर दी गई है। एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि वीकेंड पर पिछले तीन दिनों के भीतर करीब 46,000 वाहनों ने शिमला के प्रवेश द्वार शोघी बैरियर से आवाजाही की है।
इनमें करीब 22,000 वाहन अन्य राज्यों के थे। शिमला शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात के लिए ढली से मशोबरा, ऊपरी शिमला, कुफरी, नारकंडा की ओर जाने वाले वाहनों को शोघी बैरियर पर येलो स्टीकर लगाकर शोघी मैहली बाईपास से रवाना किया जा रहा है। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि लांग वीकेंड के चलते कुल्लू-मनाली में पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ी है।
अटल टनल के पास जाम
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल पर भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां जाम भी लगता रहा। मनाली में तीन दिन में करीब 35,000 से पर्यटक पहुंचे हैं। होटल संचालक मोहन सिंह ने बताया कि होटलों में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी है। होटलियर एसोसिएशन अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की पुष्टि की। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा के अनुसार होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक हैं।
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल पर भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां जाम भी लगता रहा। मनाली में तीन दिन में करीब 35,000 से पर्यटक पहुंचे हैं। होटल संचालक मोहन सिंह ने बताया कि होटलों में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी है। होटलियर एसोसिएशन अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की पुष्टि की। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा के अनुसार होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक हैं।