सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   train set trial successful

Shimla News: कालका से शिमला तक डीएचएमयू ट्रेन सेट का ट्रायल सफल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
train set trial successful
विज्ञापन
5.1 टन भार के साथ दोपहर 2:44 बजे शिमला पहुंचा ट्रेन सेट
Trending Videos

रेल ट्रैक पर कूलिंग सिस्टम में बदलाव के बाद हुई टेस्टिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेल ट्रैक पर रविवार को डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट (डीएचएमयू) ट्रेन सेट का ट्रायल किया गया। यह ट्रेन सेट कालका से सुबह 9:17 बजे चला और दोपहर 2:44 बजे शिमला पहुंचा।
ट्रायल के दौरान ट्रेन की गति, इंजन के तापमान, ब्रेकिंग सिस्टम और यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। ट्रायल तीन डिब्बों में 5.1 टन भार के साथ किया गया जो सफल रहा। हालांकि एसी कुलिंग सिस्टम में कुछ खामियां पाई गई हैं जिसकी जांच करवाई जाएगी। पहाड़ी रेलवे ट्रैक पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और तकनीकी खामियों को दूर करने के उद्देश्य से डीएचएमयू का गर्मियों के मौसम में यह आखिरी ट्रायल किया गया है। अब रिपोर्ट की जांच चीफ ऑफ रेलवे सिक्योरिटी (सीआरएस) करेगी। रेलवे बोर्ड और निर्माण कंपनी की ओर से कूलिंग सिस्टम में जरूरी बदलाव किए गए हैं। इसके बाद अब कालका-शिमला रेलमार्ग पर इसका परीक्षण किया गया। भविष्य में इस यूनिट का नियमित संचालन कालका-शिमला रेलमार्ग पर किया जा सकता है। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने के साथ-साथ संचालन क्षमता में भी सुधार होगा। रेलवे बोर्ड और निर्माण कंपनी की ओर से कूलिंग सिस्टम में जरूरी बदलाव किए गए हैं जिसके बाद अब कालका-शिमला रेलमार्ग पर इसका परीक्षण किया जा रहा है। ट्रेन सेट की हर बोगी में कंट्रोल पैनल लगे हुए हैं। अगर ट्रेन सेट में कोई दिक्कत आती है तो कंट्रोल पैनल से अलार्म बजेगा। इससे पता चल जाएगा कि दिक्कत कौन से पार्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed