{"_id":"6a6cc28777a079fcdb057482","slug":"trees-damaged-due-to-kufri-chail-road-work-shimla-news-c-19-sml1002-762433-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुफरी-चायल सड़क के \nकार्य से पेड़ों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुफरी-चायल सड़क के कार्य से पेड़ों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत पर वन विभाग ने जारी की चेतावनी पेड़ों की जड़ें कमजोर होने से गिरने की रहती है आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला के कुफरी-चायल सड़क चौड़ीकरण का कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। यहां सड़क निर्माण कार्य के दौरान हरे-भरे पेड़ों को नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है।
शिकायत मिलने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने निर्माण कार्य कर रहे लोक निर्माण विभाग को चेतावनी जारी की है कि पेड़ों को नुकसान पहुंचने की स्थिति में पहले अनुमति ली जाए। मामले में जनेडघाट से कुफरी तक सड़क की खोदाई की गई है। जंगल के बीच चल रहे इस कार्य के कारण यहां कई पेड़ों के लिए खतरा पैदा हो गया है। वहीं खोदाई के दौरान एक पेड़ को नुकसान भी पहुंचा है। इसके अलावा यहां अन्य पेड़ भी खतरे में हैं। इससे स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों की जड़ें खोदी जा रही हैं, जिससे इनके गिरने का खतरा बना हुआ है।
लोगों ने कहा कि इन दिनों बरसात का मौसम है और पेड़ों की जड़ें कमजोर होने के कारण इनके गिरने की आशंका बढ़ गई है। इसको लेकर लोगों ने शिकायत कर विभाग से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसके बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्य की जांच की। इस मामले में वन मंडल अधिकारी शिमला मंडल अनिकेत वान्वे ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके लिए खोदाई की जा रही है। इसकी वजह से अनजाने में एक पेड़ को नुकसान पहुंचा है, जिसकी डैमेज रिपोर्ट मांगी गई है। बरसात के दौरान कोई भी ऐसा कार्य करने से पहले, जिससे पेड़ों को नुकसान पहुंचने की संभावना हो तो संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देनी होगी। इस मामले की जांच अभी जारी है।