{"_id":"6a70697089182fb5f30332b4","slug":"two-youths-were-arrested-at-shoghi-barrier-for-smuggling-drugs-by-hiding-padding-in-their-helmets-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: हेलमेट में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा, शोघी बैरियर पर दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हेलमेट में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा, शोघी बैरियर पर दो युवक गिरफ्तार
Mon, 03 Aug 2026 03:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:42 PM IST
सार
पुलिस की विशेष टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी बैरियर पर दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है है।
विज्ञापन
शोघी बैरियर पर चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार।
- फोटो : पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला पुलिस की विशेष टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी बैरियर पर दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है है। आरोपी हेलमेट की इनर पैडिंग के भीतर नशीला पदार्थ छिपाकर शिमला की ओर आ रहे थे। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त को विश्वसनीय सूचना मिलने पर स्पेशल सेल ने शोघी बैरियर पर नाकाबंदी की। सूचना थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक हेलमेट के अंदर हेरोइन छिपाकर शिमला की ओर आएंगे।
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को रोका और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी ध्रुव (23) निवासी शिमला के हेलमेट की इनर पैडिंग में सावधानीपूर्वक छिपाई गई करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 व 29 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन