फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People in the capital will now be able to book parking with a single click.

Shimla News: राजधानी में एक क्लिक पर अब पार्किंग बुक करवा सकेंगे लोग

Mon, 03 Aug 2026 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
People in the capital will now be able to book parking with a single click.
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

पांच साल तक के लिए होगी बुकिंग, उपनगरों के रिहायशी इलाकों की 80 से अधिक छोटी पार्किंग में मिलेगी सुविधा
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा आवंटन
अब नहीं काटने पड़ेंगे नगर निगम कार्यालय के चक्कर
अशोक चौहान
शिमला। राजधानी के रिहायशी इलाकों में बनी पार्किंग में स्लॉट बुक करवाने के लिए अब शहरवासियों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे एक क्लिक पर ही एक, दो या पांच साल तक के लिए पार्किंग की बुकिंग करवाई जा सकेगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन शहर की 80 से अधिक छोटी पार्किंग की बुकिंग व्यवस्था ऑनलाइन करने जा रहा है।
पार्किंग की क्षमता एक हजार से अधिक वाहनों की है। निगम प्रशासन के अनुसार यह घरेलू पार्किंग हैं, जिनका आवंटन फिलहाल पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। अभी शहरवासियों को अपने घर के पास बनी पार्किंग में वाहन का स्लॉट बुक करवाने के लिए नगर निगम कार्यालय जाना पड़ता है। इसके लिए लिखित आवेदन के साथ वाहन से संबंधित दस्तावेज निगम की संपदा शाखा में जमा करने होते हैं। इसके बाद एक वर्ष का पार्किंग शुल्क एकमुश्त जमा करने पर वाहन खड़ा करने की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन


नगर निगम ने हाल ही में रिहायशी इलाकों की पार्किंग का आवंटन एक वर्ष के बजाय पांच वर्ष तक करने का निर्णय लिया है। हालांकि इसमें हर वर्ष पार्किंग स्लॉट का नवीनीकरण कराना होगा। इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए निगम प्रशासन पार्किंग की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू करने जा रहा है। लोगों को एक, दो या पांच वर्ष के लिए पार्किंग बुक करने का विकल्प भी मिलेगा। नगर निगम के अनुसार इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे शुरू कर लोगों को ऑनलाइन पार्किंग बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित होने वाली पार्किंग में यह व्यवस्था इसी वर्ष लागू करने की तैयारी है। इसके बाद अन्य पार्किंग में भी यह सुविधा शुरू की जा सकती है। व्यवस्था शुरू होने के बाद लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन से संबंधित दस्तावेज भी ऑनलाइन ही जमा किए जा सकेंगे। साथ ही पार्किंग शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। एक वर्ष बाद नवीनीकरण के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। इस प्रक्रिया में बार-बार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। नगर निगम शहर की बड़ी व्यावसायिक पार्किंग के लिए भी एक एप तैयार कर रहा है। शिमला आने वाले सैलानी तारादेवी के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर पार्किंग की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर एप के माध्यम से अपनी गाड़ी का स्लॉट बुक कर सकेंगे।



लोगों को मिलेगी राहत : डॉ. भुवन
नगर निगम की छोटी पार्किंग में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इससे लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे घर बैठे ही पार्किंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।
-डॉ. भुवन शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article