{"_id":"6a70643b95501b7eb90bdbc0","slug":"minjar-fair-2026-cm-sukhu-last-cultural-night-chamba-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Minjar Fair Chamba 2026: मुख्यमंत्री सुक्खू ने अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विकास योजनाओं का किया जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Minjar Fair Chamba 2026: मुख्यमंत्री सुक्खू ने अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विकास योजनाओं का किया जिक्र
Mon, 03 Aug 2026 03:20 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:20 PM IST
सार
चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिस्सा लिया। उन्होंने चंबा में 591 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं और 158 करोड़ रुपये की लागत से बने 200 बिस्तरों वाले अस्पताल का उल्लेख किया। कार्यक्रम में नंदनी को मिस मिंजर क्वीन चुना गया, जबकि गिप्पी ग्रेवाल की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोगों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री स
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या रविवार को चंबा चौगान में उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रदेशवासियों, विशेषकर चंबा जिले के लोगों को मिंजर मेले की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चंबा जिले में सड़क निर्माण और सड़क उन्नयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि जिले में सड़क निर्माण एवं विस्तार कार्यों पर अब तक 591 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चंबा के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है, ताकि गंभीर उपचार के लिए लोगों को जिला छोड़कर बाहर न जाना पड़े। मेडिकल कॉलेज में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और नवीनतम स्वास्थ्य तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही 158 करोड़ रुपये की लागत से 200 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है, जिससे मरीजों के उपचार के साथ-साथ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल छात्रों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने मिंजर मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या में चंबा जिले की नंदनी को मिस मिंजर क्वीन चुना गया। वहीं प्रसिद्ध पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से चंबा चौगान में मौजूद हजारों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुति अंतिम सांस्कृतिक संध्या का सबसे बड़ा आकर्षण रही।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, हरदीप सिंह बावा, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, ठाकुर सिंह भरमौरी, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, हरदीप सिंह बावा, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, ठाकुर सिंह भरमौरी, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।