फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic jam in Maluda following collision between private bus and tipper truck.

Chamba News: मलूड़ा में निजी बस और टिपर के बीच टक्कर से लगा जाम

Sun, 02 Aug 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Maluda following collision between private bus and tipper truck.
बनीखेत के मलूड़ा में टिप्पर और निजी बस की आमने सामने टक्कर - फोटो : 1
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सुबह हुई घटना, दोनों ओर लगीं वाहनों की कतारें
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी, मिंजर मेला देख लौट रहे लाेग रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के समीप मलूड़ा में रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे टिपर और निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया।
हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बीचोंबीच फंस गए जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम का सबसे अधिक असर बनीखेत में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों पर पड़ा। कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित नजर आए जबकि मिंजर मेला देखकर लौट रहे यात्रियों को भी घंटों तक जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन


निजी बस चंबा से ऊना जा रही थी। बस में मिंजर मेला देखकर लौट रहे यात्रियों के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी भी सवार थे। टक्कर के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टिपर और बस को सड़क से हटाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका और वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, टिपर और निजी बस को नुकसान पहुंचा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। दोनों पक्षों में आपसी रजामंदी के चलते पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed