{"_id":"6a6f7de9394c407a330f2a05","slug":"healing-balm-applied-to-the-wounds-of-the-samleu-road-chamba-news-c-88-1-cmb1014-191925-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: समलेऊ मार्ग के जख्मों पर लगा मरम्मत का मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: समलेऊ मार्ग के जख्मों पर लगा मरम्मत का मरहम
Sun, 02 Aug 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबर का असर समलेऊ में गड्ढ़ों से भरी सड़क की हुई मरम्मत। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचपीसी प्रबंधन ने सड़क पर बने गड्ढों की करवाई अस्थायी मरम्मत
लोग बोले- राहत जरूरी मिली लेकिन यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। करीब दो साल से कीचड़ और जलभराव से जूझ रहे समलेऊ हेलीपैड (टीआरटी रोड) पर आखिरकार राहत के निशान दिखने लगे हैं।
सड़क पर बने बड़े गड्ढों को भरने से वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी फिलहाल कम हुई है। हालांकि लोग अब स्थायी मरम्मत और बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
समलेऊ हेलीपैड की बदहाल स्थिति को लेकर अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से मामला उठाने के बाद एनएचपीसी प्रबंधन हरकत में आया। शनिवार को सड़क पर बने गड्ढों में भरे कीचड़ और पानी को हटाकर अस्थायी मरम्मत करवा दी।
गौरतलब है कि पिछले करीब दो वर्षों से यह मार्ग जगह-जगह गड्ढों, कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए एनएचपीसी प्रबंधन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अस्थायी मरम्मत से फिलहाल राहत जरूर मिली है लेकिन यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने मांग की कि सड़क का जल्द स्थायी निर्माण कराया जाए। जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।
स्थानीय निवासी नरेंद्र शर्मा, मनोहर कुमार, शिव कुमार, मनोहर ठाकुर, नरेश कुमार, विपिन कुमार, अजय कुमार और संजीव सिंह ने कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में यह सकारात्मक पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एनएचपीसी अपने आश्वासन के अनुरूप शीघ्र ही सड़क की स्थायी मरम्मत का कार्य भी शुरू करेगा जिससे लोगों को लंबे समय तक राहत मिल सके।
--