फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The stain of garbage on the luster of Minjar

Chamba News: मिंजर की चमक पर कचरे का दाग

Sun, 02 Aug 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The stain of garbage on the luster of Minjar
चौगान नंबर दो में खाने वाली प्रदर्शनी के सामने लगे कचरे के ढेर : संवाद
फूड प्रदर्शनी के बाहर रखे कचरे के बोरे, बदबू और मक्खियों के बीच गुजरते रहे लोग
विज्ञापन

चौगान नंबर दो और तीन में हवा हुए सफाई के दावे, मुंह पर रुमाल रख जाना बड़ा मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की चमक-दमक और भीड़ के बीच सफाई व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे आयोजन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक ओर विभिन्न तरह के व्यंजनों की खुशबू लोगों को आकर्षित कर रही है, दूसरी ओर फूड प्रदर्शनी के ठीक सामने कचरे के ढेर पूरे माहौल को खराब कर रहे हैं।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे चौगान नंबर दो में फूड प्रदर्शनी के सामने कचरे से भरे बोरे खुले में रखे दिखाई दिए। इनके आसपास मंडराती मक्खियों और दुर्गंध के बीच लोग आवाजाही करते रहे। 12:30 बजे चौगान नंबर तीन में भी कचरे के ढेर दिखाई दिए। लोग नाक पर रुमाल रखकर गुजरते रहे। चौगान नंबर चार में भी अस्थायी दुकानों के पास कचरा पड़ा दिखाई दिया। यह कचरा दोपहर 2 बजे तक भी नहीं उठाया गया था। चौगान नंबर तीन में भी जगह-जगह गंदगी, कीचड़ और अव्यवस्था नजर आई। बिना बारिश ही कीचड़ में लोगों को संभल-संभलकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

मिंजर मेले से पहले प्रशासन और नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे। मेला परिसर को साफ रखने, कचरे को नियमित उठाने और लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की बात कही थी लेकिन मेले के दौरान सामने आई तस्वीरों ने इन दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने बताया कि जानकारी जुटाई जाएगी कि नियमित सफाई क्यों नहीं हो रही है। ठेकेदार से भी जवाब मांगा जाएगा। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed