{"_id":"6a53999c05bca7a6610afb30","slug":"vehicles-removed-from-debris-in-rzhana-panchayat-shimla-news-c-19-sml1002-752462-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रझाणा पंचायत में मलबे से हटाईं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रझाणा पंचायत में मलबे से हटाईं गाड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीबी की मदद से सड़क को किया साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मशोबरा ब्लॉक की रझाणा पंचायत में रविवार को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से मलबा हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया। जनप्रतिनिधियों की पहल पर सुबह जेसीबी मशीन पहुंची। दोपहर तक सड़क पर जमा अधिकांश मलबा हटाकर मार्ग को काफी हद तक साफ कर दिया। मलबे में दबी दोनों गाड़ियों को भी निकाल लिया गया।
बीते दिनों लगातार हुई बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा था। इसकी चपेट में आने से दो वाहन दब गए थे। सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया था। रविवार को मलबा हटने के बाद सड़क पर आवाजाही सामान्य होने लगी, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
मशोबरा ब्लॉक के चेयरमैन ताराचंद ठाकुर ने बताया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से उत्पन्न किसी भी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।