सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women are impressed by woolen sadri and suit

Shimla News: ऊनी सदरी और सूट की कायल हुईं महिलाएं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women are impressed by woolen sadri and suit
विज्ञापन
शिमला। गेयटी के टेवरन हॉल में चल रही हथकरघा और हस्तशिल्प प्रदर्शनी में ऊनी सदरी तथा सूट महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सोमवार को दिनभर प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। कुल्लू वैली हथकरघा और हस्तशिल्प लिमिटेड की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में हाथ से बुने ऊनी सूट और सदरी अलग-अलग डिजाइन में मौजूद हैं जो महिलाओं को खूब भा रहे हैं। इसके अलावा इसमें शॉल, टोपी और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। इसमें लेडिज सदरी का मूल्य 800 से 3,000 और वूलन सूट का मूल्य 2,000 से 4,000 तक निर्धारित किया है। इसके अलावा शॉल 800 से 5,000, स्टॉल 500 से 3,000, जेंट्स कोट 5,000 से 7,000, पहाड़ी टोपी 300 से 500 रुपये तक बिक रही है। प्रदर्शनी के प्रबंधक विनोद सेठिया ने बताया कि इसमें प्रदर्शित किए अधिकतर उत्पाद महिलाओं द्वारा ही तैयार किए हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article