सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather: Snowfall on high peaks including Rohtang; rain expected across state for several days

Himachal Weather: माैसम ने फिर बदली करवट, रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; इतने दिन बरसेंगे बादल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुवार दोपहर बाद से रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में रुक-रुक बर्फबारी का दौर जारी रहा।

himachal weather: Snowfall on high peaks including Rohtang; rain expected across state for several days
कुल्लू-लाहाैल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दो दिन साफ रहने के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने फिर करवट बदली है। गुरुवार दोपहर बाद से रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में रुक-रुक बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस बीच शाम तक अटल टनल और जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। माैसम बदलने से जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दोनों जिलों में 50 से अधिक सड़कें अभी बंद चल रही हैं। वहीं शिमला में भी गुरुवार को धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।

Trending Videos

राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल, अंधड़ का भी अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 और 27 मार्च को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं 28 और 31 मार्च कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। जबकि 29 और 30 मार्च कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दाैरान किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 28 से 31 मार्च तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 1 अप्रैल को भी उच्च व मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। विभाग की ओर से विस्तारित अवधि माैसम पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। इसके अनुसार 3 से 9 अप्रैल तक के समप्ताह के कुछ दिनों के दाैरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.8, सुंदरनगर 14.2, भुंतर 13.1, कल्पा 5.4, धर्मशाला 6.8, ऊना 14.6, नाहन 13.1, पालमपुर 13.0, सोलन 11.6, मनाली 9.5, कांगड़ा 17.1 , मंडी 15.5, बिलासपुर 16.0, जुब्बड़हट्टी 10.8, कुफरी 7.5, कुकुमसेरी 1.8, सेऊबाग 7.5, बरठीं 15.9, कसाैली 13.0, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 8.7, देहरा गोपीपुर 16.0, ताबो 3.7 व नेरी में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार है। वहीं अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

दो घंटे की देरी से गगल पहुंची उड़ान
 जिला कांगड़ा में वीरवार को खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी दिखा। गगल एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से सुबह 10 बजे पहुंची। इसी फ्लाइट से हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को आना था, लेकिन दिल्ली से उड़ान में देरी के चलते वह गगल एयरपोर्ट नहीं पहुंच सके। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये जानकारी साझा की। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ हिमपात भी दर्ज किया गया। 

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 30.4
नेरी 30.1
बरठीं 29.1
मंडी 28.8
सोलन 26.6
कांगड़ा 26.4
चंबा 24.7
धर्मशाला 22.0
शिमला 20.6
मनाली 19.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed